{"_id":"5dd6f5f58ebc3e548f557379","slug":"education-bareilly-news-bly3849184141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज में परीक्षा के दौरान भी चलेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज में परीक्षा के दौरान भी चलेंगी कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सेमेस्टर पाठ्यक्रम की परीक्षाओं के दौरान बरेली कॉलेज में पढ़ाई पूरी तरह से बंद नहीं रहेगी। परास्नातक की कक्षाएं विधिवत संचालित होंगी। प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर पढ़ाई के लिए कक्ष आवंटित कराने के निर्देश दिए हैं।
25 नवंबर से सेमेस्टर पाठ्यक्रम की परीक्षा शुरू हो रही हैं। बरेली कॉलेज में नौ डिग्री कॉलेज का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इतने बड़े परीक्षा केंद्र को लेकर अफवाह उड़ा दी गई कि इस दौरान कॉलेज में पढ़ाई बंद रहेगी। इस पर बृहस्पतिवार को प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी करके कहा है कि पाठ्यक्रम पूरा कराने के लिए परास्नातक की कक्षाएं जारी रहेंगी। सुबह 10.30 बजे से यह कक्षाएं लगाई जाएंगी, जिनके लिए कक्ष आवंटित होने लगे हैं। साथ ही छात्र-छात्राओं के प्रवेश के दौरान बैरियर पर हर विभाग के एक शिक्षक की ड्यूटी लगाई जो उनकी निगरानी करे। अनुशासन बनाए रखने के लिए इन छात्र-छात्राओं की संख्या के बारे में प्रॉक्टोरियल बोर्ड को भी सूचना देने को कहा गया है।
‘परीक्षाओं के दौरान कक्षाएं पूरी तरह से बंद नहीं की जा सकतीं, वरना पाठ्यक्रम पूरा कराना मुश्किल होगा। परास्नातक की कक्षाएं लगातार जारी रहेंगी। इसके लिए सभी विभागों को कक्ष आवंटित करने शुरू कर दिए गए हैं।’
विज्ञापन
- डॉ. अनुराग मोहन, प्राचार्य