फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

एलएलबी: प्रवेशपत्र पर गलत प्रिंट हो गईं परीक्षा की तारीखें

Fri, 22 Nov 2019 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। एजेंसी की लापरवाही के चलते एलएलबी फर्स्ट सेमेस्टर के हजारों छात्र-छात्राओं के प्रवेशपत्र पर गलत स्कीम प्रिंट हो गई है। इससे छात्र-छात्राएं परेशान हो रहे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर को गड़बड़ी पकड़ में आते ही विश्वविद्यालय ने एजेंसी से नाराजगी जताई और प्रवेश पत्र की डाउनलोडिंग पर रोक लगाते हुए इसे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। रात तक इस गड़बड़ी को दुरुस्त नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

एलएलबी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होनी थीं, लेकिन पिछले दिनों विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव कर शुरुआत के तीन पेपर अंत में कर दिए। इसके तहत कांस्टीट्यूशनल लॉ का पेपर 25 नवंबर के बजाय 12 दिसंबर, लॉ ऑफ कांट्रेक्ट का 28 नवंबर से हटाकर 14 दिसंबर और फैमिली लॉ का पेपर दो दिसंबर से 16 दिसंबर कर दिया गया। विश्वविद्यालय ने तो संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया, लेकिन परीक्षा का काम देखने वाली एजेंसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। बृहस्पतिवार को जब एलएलबी फर्स्ट सेमेस्टर के प्रवेशपत्र डाउनलोड होने शुरू हुए तो कांस्टीट्यूशनल लॉ, लॉ ऑफ कांट्रेक्ट और फैमिली लॉ के पेपर की पुरानी तारीखें ही प्रिंट की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed