{"_id":"5dd059a88ebc3e54c851ef4a","slug":"education-bareilly-news-bly3842512110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 15 सौ लेट फीस देकर भरे जा सकेंगे विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 15 सौ लेट फीस देकर भरे जा सकेंगे विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में संचालित पाठ्यक्रम के विषम सेमेस्टर (एक, तीन, पांच, सात और नौ) के छात्र-छात्राओं को अब 15 सौ रुपये लेट फीस देकर परीक्षा फार्म भरने का मौका दिया गया है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर यह परीक्षा फार्म 17 नवंबर तक भरे जा सकेंगे।
विश्वविद्यालय कैंपस और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित सेमेस्टर पाठ्यक्रम एलएलबी (थ्री ईयर, फाइव ईयर), बीएससी कृषि, बीकॉम वित्त एवं वित्तीय सेवाएं, बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए, एमएसडब्ल्यू, बीलिब, एमलिब के विषम सेमेस्टर एक, तीन, पांच, सात और नौ की परीक्षा के लिए 13 सितंबर से ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसकी अंतिम तिथि 29 सितंबर निर्धारित की गई थी। दो-तीन बार यह तिथि बढ़ाने के बाद शनिवार को विश्वविद्यालय ने 15 सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ 17 नवंबर को फार्म भरने एवं फीस जमा करने का एक और मौका दिया है। इस दौरान संस्थागत, भूतपूर्व, बैक परीक्षा, परीक्षा सुधार और छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के फार्म भी भरे जा सकेंगे। फार्म भरने के बाद छात्र-छात्राएं 18 नवंबर तक उसकी हार्ड कॉपी संबंधित डिग्री कॉलेज में जमा कर सकेंगे। डिग्री कॉलेज उसी दिन इन फार्म को ऑनलाइन सत्यापित कर 19 नवंबर तक विश्वविद्यालय में जमा कर सकेंगे।