{"_id":"5dcefc2a8ebc3e54fc11d8fe","slug":"education-bareilly-news-bly38416039","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैक मूल्यांकन कराने की तैयारियों में जुटें कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैक मूल्यांकन कराने की तैयारियों में जुटें कॉलेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नैक मूल्यांकन को लेकर शासन की गंभीरता देख स्थानीय स्तर पर भी कवायद शुरू हो गई है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश ने शुक्रवार को बरेली और मुरादाबाद मंडल के राजकीय कॉलेजों के प्राचार्य और नैक कोऑर्डिनेटर के साथ शुक्रवार को बैठक कर आवश्यक निर्देश जारी किए।
बरेली और मुरादाबाद मंडल से आए 24 कॉलेजों के प्राचार्य और नैक कोआर्डिनेटर के साथ हुई बैठक में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश ने कहा कि कॉलेजों ने नैक मूल्यांकन के लिए जो समय निर्धारित किया है, उस समयसीमा में ही आवेदन कर दें। दोबारा आवेदन करने वाले कॉलेजों से को भी यही हिदायत दी। कहा गया कि आवेदन में अगर कोई दिक्कत आती है या किसी बात को लेकर भ्रम की स्थिति है तो नैक एडवाइजर से संपर्क करें। साथ ही जो कॉलेज नैक मूल्यांकन करा चुके हैं, वे आईक्यूएसी के संपर्क में रहें और समय-समय पर मिलने वाले दिशानिर्देशों के अनुसार कार्य करें। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश ने बताया कि अब शनिवार को एडेड कॉलेजों की बैठक होगी।