{"_id":"5d9b95da8ebc3e93c315a46b","slug":"education-bareilly-news-bly379190096","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी प्रवेश परीक्षा में आवेदन के लिए सिर्फ तीन दिन ही शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचडी प्रवेश परीक्षा में आवेदन के लिए सिर्फ तीन दिन ही शेष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से पीएचडी करने के लिए प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन को सिर्फ तीन दिन ही बचे हैं। इसमें शामिल होने के लिए यह अंतिम मौका है। अब आवेदन की तिथि बढ़ने की भी कोई उम्मीद नहीं है।
इन दिनों रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी चल रही है। पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय 11 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की थी। इसके बाद विश्वविद्यालय में लंबी छुट्टियां थीं, जिसे देखते हुए आवेदन की तिथि एक बार फिर बढ़ाकर 10 अक्तूबर कर दी गई। अब आवेदन का सिर्फ तीन दिन ही मौका है। कहा जा रहा है कि आवेदन के लिए एक बार पहले ही तारीख बढ़ाई जा चुकी है इसलिए अब इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए अब तक करीब 4500 छात्र-छात्राओं ने फीस जमा की है और पांच हजार से ज्यादा आवेदन पहुंचे हैं। यह आवेदन हिंदी, संस्कृत, उर्दू, जूलॉजी, केमेस्ट्री, फिजिक्स, सीएसआईटी, मैथमेटिक्स, इंग्लिश, बॉटनी, कॉमर्स, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, एजुकेशन, इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, फिलोसॉफी, मिलिट्री स्टडीज, सोशियोलॉजी, सायकोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, म्यूजिक, ड्राइंग और पेंटिंग विषय के लिए मांगे गए हैं।