{"_id":"5d92674f8ebc3e93d22907fd","slug":"education-bareilly-news-bly378343255","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों को फीस देने की शुरू हुई प्रक्रिया, बनाई गई टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों को फीस देने की शुरू हुई प्रक्रिया, बनाई गई टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बीएड की एडमिशन प्रक्रिया पूरे हुए दो महीने से ज्यादा बीत चुका है लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय ने उन्हें फीस नहीं सौंपी है। इसको लेकर विश्वविद्यालय में सिफारिशें आनी शुरू हो गई हैं। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेजों को फीस देने संबंधी डाटा मिलान के लिए पांच टीमें बना दी हैं। प्रयास है कि सप्ताह भर में सभी कॉलेजों को उनके छात्रों की फीस दे दी जाए।
इस बार प्रदेश भर के विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में बीएड की प्रवेश प्रक्रिया कराने की जिम्मेदारी रुहेलखंड विश्वविद्यालय को सौंपी गई थी। यह प्रवेश प्रक्रिया 15 जुलाई को पूरी कराई जा चुकी है लेकिन बीएड कॉलेजों को एडमिशन लेने वाले छात्रों की फीस अब तक नहीं दी गई है। कॉलेज प्रशासन बार-बार विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क कर रहे हैं लेकिन यहां से सिर्फ सांत्वना ही दी जा रही है। लंबे समय से हो रहे टालमटोल को देखकर कॉलेजों ने विश्वविद्यालय पर अब दबाव बनाने के लिए सिफारिशें भी करानी शुरू कर दी हैं। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेज से आने वाले डाटा के मिलान के लिए पांच टीमें गठित कर दी हैं। यह टीमें कॉलेज से आने वाला डाटा का वेबसाइट से मिलान कर रही हैं और प्रयास किया जा रहा है कि कॉलेजों को सप्ताह भर में फीस दे दी जाए। वहीं, कुछ छात्र-छात्राएं ऐसे भी हैं, जिनकी अकाउंट डिटेल गड़बड़ है। इस वजह से अब तक उनकी फीस भी वापस नहीं हो सकी है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इन छात्रों की लॉगिन आईडी जल्दी ही एक बार फिर खोली जाएगी। लॉगिन में जाकर छात्र अपनी बैंक डिटेल सही करेंगे और फिर उनके रुपये भी वापस कर दिए जाएंगे।