फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

पीएफ-ईएसआई दो या न दो... चौकीदारी नहीं करेंगे

Tue, 01 Oct 2019 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली कॉलेज
विज्ञापन

अब तो जांच कमेटी पर ही विवाद, प्राचार्य ने मांगी रिपोर्ट
- जांच कमेटी के संयोजक की वरिष्ठता पर शिक्षक ने उठाया सवाल
- गणित और समाजशास्त्र विभाग के विवादों पर फिर टला फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। बरेली कॉलेज में गणित और समाजशास्त्र विभाग में चल रहे विवादों पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने कमेटियों से मंगलवार तक जांच रिपोर्ट मांगी है। वहीं, गणित विभाग की जांच की जांच को लेकर अब कमेटी पर ही विवाद शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि जांच कमेटी के संयोजक स्वयं वरिष्ठता विवाद में उलझे हैं फिर वह जांच कैसे कर सकते हैं।

बरेली कॉलेज के गणित विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पूनम सिंह ने साथी शिक्षक डॉ. आरिफ नदीम पर अभद्रता और महिला उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इस मामले की जांच डॉ. नसीम अख्तर, डॉ. वंदना शर्मा और डॉ. अनीता सिंह कर रही हैं। बयानों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब निर्णय देने की तैयारी है। इसी बीच गणित विभाग के ही एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. टीएस चौहान ने सोमवार को सवाल उठाया कि कमेटी के संयोजक डॉ. नसीम अख्तर की वरिष्ठता भी विवादों में है। यह मामला भी वरिष्ठता विवाद से जुड़ा है, फिर वे इस मामले की जांच कैसे कर सकते हैं। मंगलवार को इस संबंध में शिकायत करने की भी तैयारी है। वहीं, समाजशास्त्र विभाग में डॉ. उमाचरन गंगवार पर छात्रा ने उपहास उड़ाने और मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया था। डॉ. उमाचरन ने छात्रा के नियमविरुद्ध एडमिशन की बात कही थी। इस मामले की जांच डॉ. पूर्णिमा अनिल, डॉ. मनमीत कौर और डॉ. एसी त्रिपाठी कर रहे हैं। अपने बयान में छात्रा ने एडमिशन के लिए प्रवेश समिति को जिम्मेदार ठहराते हुए शिक्षक से कोई शिकायत न होने की बात कही है। मगर जांच कमेटी ने इस मामले की रिपोर्ट भी सोमवार को प्राचार्य को नहीं सौंपी। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा का कहना है कि उन्होंने दोनों कमेटियों से मंगलवार तक रिपोर्ट मांगी है। जांच कमेटी पर सवाल उठाने संबंधी कोई शिकायत उनसे नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed