{"_id":"5d9265cb8ebc3e01557e7241","slug":"education-bareilly-news-bly378296614","type":"story","status":"publish","title_hn":"58 फीसदी परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
58 फीसदी परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा की परीक्षा के पहले दिन 58 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शहर के 34 सेंटरों पर होने वाली इस परीक्षा में 21768 परीक्षार्थी शामिल होना था। इसके लिए प्रशासन ने इस परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए तैयारियों के साथ अधिकारियों की ड्यूटी भी लगा दी थी। एडीएम सिटी महेंद्र कुमार ने बताया कि यह परीक्षा दो पाली सुबह 10 से 12 और शाम को तीन से पांच बजे तक हुई। 21768 परीक्षार्थियों को दोनों पाली में परीक्षा देनी थी। जबकि प्रथम पाली में 8997 और दूसरी पाली में 9207 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा में 42 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। मंगलवार को भी दोनों पाली में परीक्षा होगी।
लेट बताकर परीक्षार्थियों को कॉलेज में घुसने से रोका
बरेली। पीसीएस (लोअर) की परीक्षा देने के लिए सोमवार को गाजियाबाद से लखीमपुर खीरी तक के परीक्षार्थी शहर में आए थे। इनमें कुछ छात्रों को परीक्षा सेंटरों के रवैये को लेकर काफी परेशानी भी हुई। इनमें कुछ छात्रों ने कॉलेजों पर उन्हें लेट बताकर परीक्षा में बैठने न देने के भी आरोप लगाए। ऐसे ही सोमवार दोपहर कुछ परीक्षार्थी इज्जतनगर थाने पहुंचे। बड़ा बाईपास स्थित पूर्णागिरी ढाबे के पास बने निहाल श्याम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में परीक्षा के लिए अंदर जाने नहीं दिया। छात्रों के मुताबिक तीन से पांच बजे तक परीक्षा के लिए वह दो बजकर 32 मिनट पर कॉलेज पहुंच गए थे। इन छात्रों में गाजियाबाद के शिवम गोस्वामी, मुरादाबाद के अमित शर्मा, सीतापुर के दीपक कुमार, लखीमपुर के उवैस अख्तर खान और रामपुर के उजैर अहमद अंसार। परीक्षार्थियों ने प्रवेश न मिलने पर कॉलेज के बाहर भी हंगामा किया। बताया कि कॉलेज प्रबंधन ने दो बजकर 45 मिनट पर ही पेपर बांटने की बात भी कही।