{"_id":"5d9265c98ebc3e939e4707cf","slug":"education-bareilly-news-bly3782657157","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जेडी बरेली’ से मिलेगी मंडल के कॉलेजों की सारी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जेडी बरेली’ से मिलेगी मंडल के कॉलेजों की सारी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लंबे समय से चल रहे प्रयास के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली की वेबसाइट तैयार हो गई है। मंगलवार को कमिश्नर इसका उद्घाटन करेंगे। जेडी की वेबसाइट पर मंडल भर के कॉलेजों की सारी जानकारी अपलोड की गई है। इसके अलावा सरकारी योजनाएं, शिक्षा से जुड़े शासनादेश, विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही तमाम योजनाओं की सारी जानकारी यहां उपलब्ध रहेगी।
बरेली मंडल के तहत आने वाले शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं जिले के कॉलेजों की जानकारी एक प्लेटफॉर्म पर लाने का प्रयास काफी समय से चल रहा था। जेडी ने वेबसाइट तैयार कराई जिसमें बरेली समेत चारों जिलों के कॉलेजों की सारी जानकारी, प्रिंसिपल और शिक्षकों को ब्योरा अपलोड किया गया है। जेडी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि वेबसाइट तैयार हो गई है जिसका उद्घाटन कमिश्नर करेंगे। वेबसाइट पूरे मंडल के लिए उपयोगी साबित होगी।
इंटर कॉलेजों से खोजी जाएंगी प्रतिभाएं
जेडी की वेबसाइट के साथ मंगलवार से राइजिंग स्टार योजना भी मंगलवार से शुरू हो रही है। इसके तहत पूरे मंडल से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को खोजा जाएगा। उनकी प्रतिभा के अनुसार उनको आगे बढ़ने में मदद की जाएगी। इंजीनियरिंग, मेडिकल या अन्य किसी क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए यह योजना वरदान साबित होगी।
विज्ञापन
गांधी जयंती के उपलक्ष्य प्रतियोगिता का आयोजन आज
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर मंगलवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में भाषण, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन होगा।