फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

150 करोड़ का मामला- तीन करोड़ का नुकसान झेलो तो 35 करोड़ वापस ले लो

Sat, 28 Sep 2019 07:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
education
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में डेढ़ सौ करोड़ रुपये की अधिशेष धनराशि पब्लिक सेक्टर की फाइनेंस कंपनी में निवेश करने के बाद मचे घमासान के बाद वित्त अधिकारी सुरेश चंद्र उपाध्याय ने यह धनराशि 35 करोड़ बताते हुए वापस लाने का दावा कर दिया है। लेकिन यह 35 करोड़ रुपये वापस लेने पर विश्वविद्यालय को पौने तीन करोड़ रुपये का नुकसान भी उठाना पड़ेगा। उधर, कुलपति प्रो. अनिल शुक्ला और वित्त अधिकारी शुक्रवार को भी विश्वविद्यालय नहीं पहुंचे। 27 सितंबर तक चार बिंदुओं पर जवाब देने का अल्टीमेटम दे चुके कर्मचारी संगठन सोमवार को विश्वविद्यालय में बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बैंक में जमा डेढ़ सौ करोड़ रुपये प्राइवेट सेक्टर की कंपनी में निवेश करने का खुलासा हुआ था। इसमें आरोप लगाए गए कि कुलपति प्रो. अनिल शुक्ला और वित्त अधिकारी सुरेश चंद्र उपाध्याय नियमविरुद्ध ढंग से यह धनराशि फाइनेंस कंपनी में निवेश कर दी। हालांकि वित्त अधिकारी ने इस धनराशि को सिर्फ 35 करोड़ रुपये बता रहे हैं। मगर कर्मचारियों के विरोध पर उन्होंने यह धनराशि फाइनेंस कमेटी के डिपोजिट से वापस बैंक में करने की बात कही गई है। ऐसे में यह अगर धनराशि वहां से निकाली गई तो इस पर आठ प्रतिशत की कटौती भी होगी और विश्वविद्यालय को 2.80 करोड़ रुपये का चूना भी लगेगा।
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार को भी कुलपति और वित्त अधिकारी विश्वविद्यालय में मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि कुलपति तो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के चलते बाहर गए हुए हैं लेकिन वित्त अधिकारी अचानक चले गए हैं। इसके चलते मिनिस्ट्रियल स्टाफ और कर्मचारी एसोसिएशन के चार बिंदुओं पर शुक्रवार को जवाब भी नहीं दिया जा सका। इसमें कर्मचारियों ने निवेश की धनराशि, नियम, विश्वविद्यालय की सरप्लस आय समेत चार बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। अब शनिवार और रविवार का अवकाश है, जिसके बाद सोमवार को कर्मचारी मामले में घमासान की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed