{"_id":"5d7d56f18ebc3e017b4bec0f","slug":"education-bareilly-news-bly376180129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयेशिया टूर के प्रमाण दें, तभी मंजूर होगी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलयेशिया टूर के प्रमाण दें, तभी मंजूर होगी छुट्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने अंग्रेजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चारू मेहरोत्रा को पत्र लिखकर मलयेशिया टूर संबंधी सर्टिफिकेट एवं अन्य जानकारी मांगी है ताकि उनकी छुट्टी मंजूर की जा सके। हालांकि डॉ. चारू ने ऐसा कोई पत्र मिलने से इनकार किया है।
बरेली कॉलेज में अंग्रेजी की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चारू मेहरोत्रा पिछले दिनों मलयेशिया में अपना शोधपत्र पढ़ने गई थीं। उस दौरान वहां उनका सम्मान भी हुआ था। लेकिन बरेली कॉलेज में उनकी इस अवधि की छुट्टी प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं की गई है। इसको पूरा करने के लिए प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने डॉ. चारू मेहरोत्रा को पत्र लिखकर उनके मलयेशिया टूर संबंधी सर्टिफिकेट एवं अन्य देने के लिए पत्र लिखा है ताकि उनकी छुट्टी स्वीकृत की जा सके। वहीं, डॉ. चारू मेहरोत्रा ने ऐसा कोई पत्र मिलने से साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि उन्हें अब तक पत्र नहीं मिला है, चपरासी को दे दिया हो तो पता नहीं। मगर छुट्टी तो वह प्राचार्य से ही लेकर गई थीं, अगर छुट्टी पर कोई आपत्ति होती तो यह बात पहले ही सामने आ जाती।