फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

एलएलबी- फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट से एक एडमिशन की पुष्टि

Wed, 11 Sep 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। नौ मेडिकल सर्टिफिकेट फर्जी निकलने के बाद बरेली कॉलेज में अब एडमिशन लेने वाले अभ्यर्थियों की तलाश की जा रही है। फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट के जरिए एलएलबी में एक एडमिशन की तो पुष्टि हो गई है, बाकी की जांच अभी जारी है। दो दिन में जांच पूरी होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान फर्जी सर्टिफिकेट लगातार भारांक हासिल करने का मामला सामने आया था। अमर उजाला के खुलासे के बाद कॉलेज प्रशासन ने एडमिशन के दौरान लगाए गए 30 मेडिकल सर्टिफिकेट जांच के लिए सीएमओ को भेजे थे। इनमें से नौ सर्टिफिकेट फर्जी पाए गए। अब बरेली कॉलेज में यह जांच चल रही है कि इन फर्जी सर्टिफिकेट से किस-किस छात्र का एडमिशन हुआ है। इसमें फिलहाल एलएलबी में एक एडमिशन की पुष्टि हो चुकी है। बाकी आठ सर्टिफिकेट से होने वाले एडमिशन की जांच अभी जारी है। दो दिन में यह जांच पूरी हो जाएगी। इसके बाद इन एडमिशन को कैंसिल कराने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

छात्रनेताओं में मचा हड़कंप
बताया जाता है कि फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने वाले अधिकांश छात्रनेता हैं या उनके करीबी। अब यह मामला पकड़ में आ गया है और एडमिशन पर निरस्त होने की तलवार लटक रही है। इसके चलते छात्रनेताओं में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed