{"_id":"5d59acf68ebc3e89a470c430","slug":"education-bareilly-news-bly3727413194","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएड में पहले दिन 186 अभ्यर्थियों ने कराई काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएड में पहले दिन 186 अभ्यर्थियों ने कराई काउंसलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में संचालित एमएड पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए रविवार को काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई। तीन दिन चलने वाली प्रक्रिया के पहले दिन 186 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई।
बरेली और मुरादाबाद मंडल में रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध 20 कॉलेजों में एमएड का पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इन कॉलेजों की 950 सीटों के लिए विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित टेबल टेनिस हॉल में सुबह 9:30 बजे से काउंसलिंग शुरू हुई। पहले दिन की काउंसलिंग में गरीब सवर्ण कोटा के 1-550, दिव्यांग 1-900, स्वतंत्रता सेनानी 1-400, डिफेंस 1-800, एसटी के सभी और ओपन रैंक के 1-400 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 186 छात्र-छात्राओं ने अपनी काउंसलिंग करा ली है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. एसके पांडेय ने बताया कि सोमवार 19 अगस्त को ओपन रैंक के 401-850 और गरीब सवर्ण कोटे के 551-2300 रैंक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। अंतिम दिन मंगलवार को 20 अगस्त को ओपन रैंक के 801-1250 तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है।