{"_id":"5d546eb78ebc3e6cd3277822","slug":"education-bareilly-news-bly372388583","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉपर्स सूची : 20 अगस्त तक लिए जाएंगे दावे-आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉपर्स सूची : 20 अगस्त तक लिए जाएंगे दावे-आपत्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने टॉपर्स की सूची को लेकर दावे-आपत्ति आमंत्रित किए हैं। छात्र-छात्राएं 20 अगस्त तक विश्वविद्यालय में इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
दो सितंबर को रुहेलखंड विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। इस बार विश्वविद्यालय के स्टेडियम में निर्माण कार्य के चलते आयोजन गर्ल्स हॉस्टल के सामने स्थित ग्राउंड में होगा। मंगलवार को इसके लिए विश्वविद्यालय ने 81 टॉपर्स की सूची भी घोषित कर दी है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. एके जैतली ने बताया कि 20 अगस्त तक छात्र-छात्राएं इस सूची पर अपने दावे-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके बाद फाइनल सूची घोषित की जाएगी। वहीं, मुख्य अतिथि को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हो सका है। विश्वविद्यालय की ओर से तीन लोगों को निमंत्रण भेजा गया है, अब उनकी सहमति का इंतजार किया जा रहा है।