{"_id":"5d2a3eab8ebc3e6cd2580ef9","slug":"education-bareilly-news-bly368455560","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज कम आना, फीस किश्तों में देना... मगर एडमिशन ले लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज कम आना, फीस किश्तों में देना... मगर एडमिशन ले लो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में हो रही काउंसलिंग में ही निजी कॉलेज संचालक सेंधमारी कर रहे हैं। पहले तो छात्र-छात्राओं को फोन पर प्रलोभन देने की सूचनाएं मिल रही थीं, मगर अब उनके एजेंट काउंसलिंग कक्ष के बाहर ही खड़े हो रहे हैं। निजी कॉलेजों में एडमिशन के लिए फीस से लेकर उपस्थित तक में छूट देने का लालच दे रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन सब कुछ देखकर भी अनजान बना है।
दो जुलाई से रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स इंडोर स्टेडियम के टेबिल टेनिस हॉल में काउंसलिंग चल रही हैं। इसमें एमएससी समेत प्रवेश परीक्षा के जरिये एडमिशन वाले पाठ्यक्रम के अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर बुलाया गया है। मगर सरकारी कॉलेजों की सीटें खत्म होते ही अभ्यर्थी एडमिशन से किनारा कर रहे हैं। इसके चलते निजी कॉलेजों में बड़ी तादात में सीटें खाली हैं। ऐसे में सीटें भरने के लिए कॉलेज संचालकों के एजेंट्स ने विश्वविद्यालय में ही डेरा जमा लिया है। काउंसलिंग कक्ष के बाहर जमे एजेंट यहां पहुंचते ही अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को घेर लेते हैं। इसके बाद अपने कॉलेज में एडमिशन कराने के लिए एजेंट अभ्यर्थियों को तरह-तरह के प्रलोभन देते हैं। कोई फीस किश्तों में लेने की बात कहता है तो कोई उपस्थिति में छूट और प्रैक्टिकल में अच्छे अंक दिलाने का वादा करता है।
निजी कॉलेज देते हैं एजेंट को कमीशन
खाली सीटों की दिक्कत से जूझ रहे निजी कॉलेजों ने एजेंट को कमीशन पर यहां लगा रखा है। एक एजेंट ने बताया कि कॉलेज प्रति एडमिशन दो हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक का कमीशन देते हैं। मगर सख्ती के चलते काम करने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
बीएलएड के लिए उमड़ी भीड़, रविवार को भी काउंसलिंग
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बीएलएड में एडमिशन को लेकर शनिवार को अभ्यर्थियों की खासी भीड़ रही। विश्वविद्यालय से संबद्ध 26 कॉलेज में 1850 सीटों के लिए पांच हजार से ज्यादा अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे। पहले दिन की काउंसलिंग में 1-300 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 132 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया। बीएलएड की काउंसलिंग रविवार को भी होगी, जिसके लिए 301-750 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। वहीं, एमएससी की काउंसलिंग प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। अंतिम दिन इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री की काउंसलिंग हुई, जिसमें 60 सीटों पर सिर्फ 32 छात्र-छात्राओं ने कॉलेज का चयन किया।
‘काउंसलिंग रूम में सख्ती करके निजी कॉलेज वालों को नहीं जाने दिया जा रहा है, लेकिन अब वे बाहर खड़े हो जा रहे हैं। इसके बारे में चीफ प्रॉक्टर को अवगत करा दिया गया है और सख्ती कराकर उन्हें हटवाया जाएगा।’
- प्रो. एसके पांडेय
प्रवेश समन्वयक रुहेलखंड विश्वविद्यालय