{"_id":"5d24f3ba8ebc3e6cf13a1d3e","slug":"education-bareilly-news-bly3679489120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज से डाटा आने पर ही परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे बीएएमएस के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज से डाटा आने पर ही परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे बीएएमएस के छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बीएएमएस प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म भरने में अब कोई धांधली नहीं की जा सकेगी। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने कॉलेजों से छात्र-छात्राआें का डाटा तलब किया है। साथ ही इन छात्र-छात्राओं के नामों की निदेशक, आयुर्वेद सेे सत्यापित प्रतिलिपि भी मांगी है।
बीएएमएस प्रथम वर्ष के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरवाने को लेकर रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने मंगलवार को सभी कॉलेज संचालकों से बीएएमएस प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं की निदेशक आयुर्वेद से सत्यापित सूची तलब की है। साथ ही उसकी एक कॉपी ई-मेल के माध्यम से भी भेजने को कहा है। इसके आधार पर ही इन अभ्यर्थियाें को परीक्षा फॉर्म भरने का मौका मिलेगा। यह सतर्कता इसलिए बरती जा रही है ताकि कॉलेज संचालक कोई गड़बड़ी न कर सकें।
23 जुलाई से बीडीएस और दो अगस्त से एमबीबीएस की परीक्षा
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने मंगलवार को बीडीएस और एमबीबीएस का परीक्षा कार्यक्रम भी घोषित कर दिया। बीडीएस के चारों वर्ष की परीक्षा 23 जुलाई से शुरू होकर छह अगस्त तक चलेंगी। इसके अलावा एमबीबीएस की मुख्य और सप्लीमेंट्री परीक्षा दो अगस्त से शुरू होकर दस अगस्त तक चलेगी।