{"_id":"5d20ff418ebc3e6cf90fa23c","slug":"education-bareilly-news-bly3675931130","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कॉलेजों को मान्यता समाप्त करने का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कॉलेजों को मान्यता समाप्त करने का नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहद कम संख्या में पंजीकरण और परीक्षाफल भी कम रहने के मामले को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गंभीरता से लिया है। शनिवार को क्षेत्रीय सचिव ने दो विद्यालयों को नोटिस जारी कर शैक्षिक स्तर सुधारने और विद्यालय में छात्र संख्या न सुधरने पर मान्यता रद किए जाने की कार्रवाई की चेतावनी दी है।
नवाबगंज के राजकीय हायर सेकेंड्री स्कूल में हाईस्कूल में महज तीन छात्र पंजीकृत हुए। जिसमें से एक भी छात्र उत्तीर्ण नहीं हुआ है। वहीं, एमएस यादव कन्या इंटर कॉलेज में 29 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें से 16 उत्तीर्ण हुए। बेहद कम संख्या में पंजीकरण और उत्तीर्ण प्रतिशत भी कम रहने पर क्षेत्रीय सचिव ने नोटिस जारी की है। वहीं, चल रहे सत्र में भी स्थिति नहीं सुधरने पर मान्यता रद करने की कार्रवाई शुरू करने की बात कही है।