{"_id":"6a1a8d7f4d2f8443d208fc55","slug":"ed-registers-money-laundering-case-notices-issued-to-12-individuals-including-kanhaiya-gulati-2026-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैनविज ग्रुप पर कसा शिकंजा: ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग केस, गुलाटी समेत 12 लोगों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैनविज ग्रुप पर कसा शिकंजा: ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग केस, गुलाटी समेत 12 लोगों को नोटिस
Sat, 30 May 2026 12:41 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 30 May 2026 12:41 PM IST
सार
बरेली में 800 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी कन्हैया लाल गुलाटी पर ईडी ने शिकंजा कस दिया है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू की है। गुलाटी और उसके साथियों के खिलाफ बरेली जिले में 66 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
आरोपी कन्हैया गुलाटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बरेली के कैनविज ग्रुप के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। कैनविज ग्रुप पर सैकड़ों लोगों से 800 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है। ईडी ने कैनविज ग्रुप के मुख्य संचालक कन्हैया गुलाटी समेत 12 लोगों को नोटिस भेजा है। गुलाटी बरेली के बारादरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन
कैनविज ग्रुप ने निवेशकों को कई गुना अधिक ब्याज का लालच देकर करोड़ों रुपये जमा कराए थे। इसके बाद एजेंटों को बेशकीमती तोहफे बांटे गए। जब निवेशकों ने अपनी रकम वापस मांगनी शुरू की तो कंपनी संचालक गायब हो गए। इस मामले में पुलिस में दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने निदेशकों और प्रमोटरों को पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
दूसरे राज्यों में भी फैलाया नेटवर्क
कन्हैया गुलाटी ने बरेली मंडल के साथ झारखंड और बिहार में भी अपना नेटवर्क फैला रखा था। उसने अपने परिवार और सहयोगियों के साथ मिलकर लोगों को निवेश में बड़े मुनाफे का झांसा दिया। रुपये लौटाने का समय आने पर गुलाटी परिवार के साथ फरार हो गया। बरेली पुलिस अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
कन्हैया गुलाटी पर दर्ज हैं 66 मामले
कन्हैया लाल गुलाटी के खिलाफ बरेली जिले में 66 से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं। इन मामलों में अभी तक बरेली एसआईटी जांच कर रही है। अब इनकी विवेचना पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को देने का फैसला लिया गया है। डीआईजी के स्तर से इसकी पत्रावली शासन को भेजी गई है। वहां से अनुमति मिलते ही विवेचना ट्रांसफर कर दी जाएगी।
कन्हैया लाल गुलाटी के खिलाफ बरेली जिले में 66 से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं। इन मामलों में अभी तक बरेली एसआईटी जांच कर रही है। अब इनकी विवेचना पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को देने का फैसला लिया गया है। डीआईजी के स्तर से इसकी पत्रावली शासन को भेजी गई है। वहां से अनुमति मिलते ही विवेचना ट्रांसफर कर दी जाएगी।