फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Each animal will be vaccinated now

अब प्रत्येक पशु का टीकाकरण होगा

Wed, 20 Jan 2016 01:03 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 20 Jan 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
पशुओं में खुरपका और मुंहपका की बीमारी फैलने के बाद आईवीआरआई ने अपने बायो सिक्योरिटी सिस्टम को मजबूत करना शुरू कर दिया है। अब हर किसी को बायो सिक्योरिटी सिस्टम से गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन

आईवीआरआई में पशुओं में खुरपका-मुंहपका की बीमारी फैलने के बाद अब सावधानियां बरती जा रही हैं। अब किसी भी बाहरी व्यक्ति को गाय, बकरी, भैंस आदि साथ फॉर्म में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। संस्थान के वैज्ञानिक और कर्मचारियों को भी बायो सिक्योरिटी सिस्टम से गुजरना पड़ेगा। कोई भी कर्मचारी बार-बार न अंदर आ सकेगा और न बाहर जा सकेगा। आईवीआरआई के पशु धन उत्पादन एवं प्रबंधन के कोऑर्डिनेटर डॉ. त्रिवेणी दत्त ने बताया कि हम अपने बायो सिक्योरिटी सिस्टम को और मजबूत करेंगे। अगर यह सिस्टम मजबूत रहेगा तो कोई भी वायरस फॉर्म के पशुओं पर अटैक नहीं कर पाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक चार महीने से छोटे पशुओं के बच्चों और आठ महीने से ऊपर के गर्भ धारण करने वाले पशुओं को टीकाकरण नहीं किया जाता था। माना यह जाता था कि इन पशुओं को टीकाकरण से नुकसान पहुंचता है। अब कुछ और शोध के आधार पर पाया गया कि टीकाकरण से कोई नुकसान नहीं पहुंचता है इसलिए अब प्रत्येक पशु का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

--------------
ठंड में ज्यादा होती है बीमारी
आईवीआरआई के पशु धन उत्पादन एवं प्रबंधन के कोआर्डिनेटर डॉ. त्रिवेणी दत्त ने बताया कि किसी भी वायरस के ठंड में सरवाइव करने की ज्यादा संभावना रहती है। एफएमडी वायरस के भी ठंड में फैलने की आशंका रहती है इसलिए ठंड में बायो सिक्योरिटी सिस्टम को मजबूत रखना और भी जरूरी होगा, ताकि वायरस का संक्रमण न होने पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed