{"_id":"693fd8d03cbbe869a20e97cd","slug":"e-rickshaw-stolen-from-outside-the-ssp-office-in-bareilly-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एसएसपी कार्यालय के बाहर से ई-रिक्शा हुआ चोरी, फूट-फूटकर रोया चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एसएसपी कार्यालय के बाहर से ई-रिक्शा हुआ चोरी, फूट-फूटकर रोया चालक
Mon, 15 Dec 2025 03:16 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 15 Dec 2025 03:16 PM IST
सार
बरेली में एसएसपी कार्यालय के बाहर से ई-रिक्शा चोरी हो गया। चालक को जब ई-रिक्शा नहीं मिली तो वह फूट-फूटकर रो पड़ा। उसने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। अब वह कैसे परिवार का खर्च चलाएगा।
विज्ञापन
पीड़ित अलाउद्दीन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में एसएसपी कार्यालय के बाहर से सोमवार दोपहर करीब एक बजे एक ई-रिक्शा चोरी हो गया। चालक ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन जब ई-रिक्शा नहीं मिला तो वह फूट-फूटकर रो पड़ा। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
सीबीगंज के बादशाह नगर निवासी अलाउद्दीन ने बताया कि वह एक मामले की तारीख के सिलसिले में कलक्ट्रेट आया था। उसने कलक्ट्रेट जाते वक्त एसएसपी ऑफिस के बाहर पेड़ के नीचे अपना ई-रिक्शा खड़ा किया और तारीख पर चला गया। जब कुछ देर बाद वह घर लौटा तो ई-रिक्शा वहां से चोरी हो चुका था।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच
अलाउद्दीन ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरों की भी जांच की गई, लेकिन ई-रिक्शा का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ई-रिक्शा चोरी होने के बाद अलाउद्दीन रो पड़ा। उसने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई भी इसी से चलती है। ई-रिक्शा चोरी होने से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।