{"_id":"5849bd6d4f1c1bf95944a631","slug":"during-religious-procession-find-places-in-front-of-the-slogans","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस के दौरान दूसरे धार्मिक स्थलों के सामने नहीं लगाएं नारे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस के दौरान दूसरे धार्मिक स्थलों के सामने नहीं लगाएं नारे
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Fri, 09 Dec 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
During religious procession Find places in front of the slogans
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद मीलादुन्नबी के मौके पर रविवार को काजी टोला की छह मीनारा मस्जिद से निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी से हर बार की भांति इस बार भी अमन का पैगाम दिया जाएगा। जुलूस के दौरान दूसरे समुदाय की भावनाएं आहत न हों इसका भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। जुलूस आयोजित करने वाली अंजुमन इत्तिहाद-उल-मुस्लेमीन ने जुलूस में शामिल होने वाली सभी अंजुमन को निर्देश दिए हैं कि जुलूस के दौरान जहां दूसरे समुदाय का धार्मिक स्थल आए वहां पर नारेबाजी नहीं करें। कई बार नारेबाजी ही बवाल का कारण बन जाता है, जिस कारण अबकी बार यह पाबंदी लगाई गई है। इसके अलावा चौराहों और सड़क पर अगर कोई मरीज या एंबुलेंस जा रही होगी तो उसको तुरंत ही रास्ता दिया जाएगा। वहीं पिछले साल की तरह इस बार भी जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान सभी अंजुमन के बीच तिरंगा लहराएगा। इसके लिए भी अंजुमनों को निर्देशित कर दिया गया है। इसके अलावा सड़कों पर बाइक स्टंट करने वाले नौजवानों कोे भी हिदायत दी गई है वह इससे बचें। जुलूस के दौरान शहर में अमन कायम रखने में सहयोग दें। इसके अलावा जुलूस में डीजे, ट्रैक्टर-ट्रॉली, बड़े वाहन लाने पर प्रतिबंध रहेगा। राजनीतिक नारेे और राजनीतिक बैनर नहीं लाए जाएंगे।
जुलूस में शामिल होंगी 120 अंजुमन
जुलूस दरगाह तहसीनिया के सज्जादानशीन हस्सान रजा खां हस्सान मियां की कदायत में रविवार को अपराह्न ढाई बजे निकलेगा। वह जुलूस को परचम सौंपकर रवाना करेंगे। इसमें करीब 120 अंजुमन शामिल होंगी। जुलूस मीरा की पैठ से, बुखारपुरा, जवाहर इंटर कॉलेज से होता हुआ रोहली टोला, जगतपुर, कांकर टोला, शाहदाना चौराहा, आजाद इंटर कॉलेज सैलानी से वापस छह मीनारा मस्जिद के पास समाप्त होगा। अंजुमन इत्तिहाद कि सद इमशाद हुसैन ने बताया कि पिछले साल आपत्ति आने के बाद निर्णायक मंडल के चयन में बदलाव किया गया है। इस बार अंजुमन को पुरस्कार देने का निर्णय मंडल अंजुमन इत्तिहाद के सरपरस्त प्रोफेसर जाहिद खां व नवाब मुजाहिद हसन खां द्वारा चुनी गई पांच सदस्यीय कमेटी करेगी। गुरुवार को जुलूस को लेकर कमेटी के सदस्यों ने इसकी जानकारी दी। इस मौके पर महासचिव हाफिज नियाज अहमद, तारिक सईद, अंजुम शमीम, निहाल हुसैन, करामत उल्ला, यामीन अहमद, हाजी जाफर आदि मौजूद रहे।