फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Due to the block, trains coming from Delhi had to wait for five hours

Bareilly News: ब्लॉक का असर, दिल्ली से आने वाली ट्रेनों ने पांच घंटे तक कराया इंतजार

Fri, 11 Apr 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Due to the block, trains coming from Delhi had to wait for five hours
बरेली। गाजियाबाद-मुरादाबाद रेल खंड में ब्लॉक बृहस्पतिवार से शुरू होने के साथ ही बरेली में इसका असर भी दिखने लगा है। बृहस्पतिवार को दिल्ली आने-जाने वाली कई ट्रेनों ने तीन घंटे तक इंतजार कराया। पांच ट्रेनों को दिल्ली से देरी से चलाया गया। अन्य ट्रेनों को कॉशन के साथ पास किया गया। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 15128 नई दिल्ली-वाराणसी एक्सप्रेस ने पांच घंटे, 15529 सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस ने चार घंटे, 15584 आनंद विहार-लखनऊ एक्सप्रेस ने तीन घंटे इंतजार कराया। 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 12036 टनकपुर-दिल्ली एक्सप्रेस, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन-तीन घंटे देरी से आईं।
विज्ञापन

05578 आनंद विहार-सहरसा विशेष ट्रेन छह घंटे देरी से आई। 15910 अवध असम एक्सप्रेस, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 12584 डबल डेकर एक्सप्रेस, 14206 अयोध्या एक्सप्रेस, 15716 गरीब रथ एक्सप्रेस ने भी यात्रियों को इंतजार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बृहस्पतिवार को 12583 लखनऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस को गाजियाबाद-हापुड़-मुरादाबाद के स्थान पर गाजियाबाद-टपरी और 20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ के स्थान पर गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ के रास्ते चलाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed