फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drop in prices boosts the appeal of digital gold

Bareilly News: दाम में गिरावट से बढ़ी डिजिटल सोने की चमक

Mon, 02 Nov 2026 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Drop in prices boosts the appeal of digital gold
बरेली। सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से डिजिटल सोने की चमक बढ़ गई है। लोग सोने-चांदी के आभूषणों की भी एडवांस बुकिंग कराने में जुट गए हैं। त्योहारों और सहालग के सीजन के दौरान आई गिरावट से निवेशक और सराफा कारोबारी इस साल चांदी होने की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों में ही चांदी के भाव में 16 हजार रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे त्योहारी माहौल और शादी के सीजन में पारंपरिक आभूषणों और अन्य सामानों की मांग और बढ़ गई है। वहीं, निवेशक डिजिटल गोल्ड (सोने) को मुनाफे का सौदा समझकर निवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन सोना खरीदने वाले राजेंद्र नगर निवासी मयंक अग्रवाल ने बताया कि डिजिटल गोल्ड में निवेश करना बेहद आसान और सुविधाजनक है। इसको खरीदने पर सेवा प्रदाता आपके हिस्से का भौतिक सोना पूरी तरह सुरक्षित और बीमाकृत तिजोरी में आपके नाम पर जमा कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको कोई भी व्यक्ति कम रुपयों में प्रति ग्राम के छोटे से हिस्से को खरीदकर निवेश यात्रा शुरू कर सकता है। यह 24 कैरेट में उपलब्ध होता है और तरलता अधिक है। निवेशक स्मार्टफोन से कभी भी डिजिटल सोने को खरीद-बेच सकता है। मौजूदा बाजार दर पर बेचकर नकदी प्राप्त की जा सकती है।

वित्त विशेषज्ञ अखिल कुमार ने बताया कि पारंपरिक आभूषण आदि खरीदने पर ग्राहकों को मेकिंग चार्ज समेत अन्य अतिरिक्त शुल्क चुकाने पड़ते हैं, जिससे निवेश की लागत बढ़ जाती है। वहीं, डिजिटल गोल्ड में इससे सहूलियत मिलती है लेकिन सावधानी बरतने की जरूरत है। दामों में आई गिरावट के कारण सोने-चांदी में निवेश बढ़ गया है।

सावधानी से करें डिजिटल सोने में निवेश
- यह सेबी जैसी सरकारी संस्थाओं के दायरे में सीधे नहीं आता, जिससे कानूनी सुरक्षा कम मिलती है।
- इसमें तीन फीसदी जीएसटी और खरीदने-बेचने के दाम में अंतर की वजह से शुरुआत में नुकसान हो सकता है।
- डिजिटल सोने को घर मंगाने पर मेकिंग चार्ज और शिपिंग फीस बहुत ज्यादा चुकानी पड़ती है।
- कई प्लेटफॉर्म्स पर डिजिटल गोल्ड को पांच साल से ज्यादा रखने की अनुमति नहीं होती है।
- यदि आपका ऐप या प्लेटफॉर्म बंद हो जाए तो सोने को निकालने में परेशानी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed