फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drones flying in Manauna, suspect caught

Bareilly News: मनौना में उड़ रहे ड्रोन, संदिग्ध को पकड़ा

Mon, 28 Jul 2025 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Drones flying in Manauna, suspect caught
आंवला। मनौना गांव के ग्रामीण राहुल कश्यप, पवन कश्यप, सोहराव आकिब रजा आदि ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि दो दिन पहले उनके गांव में रात एक बजे ड्रोन उड़ रहे थे। इसको लेकर दर्जनभर ग्रामीण रतजगा करते रहे। इसके अलावा ग्रामीणों ने एक संदिग्ध को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित के साथी मौके से भाग गए। पुलिस मामले में जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

--
मीरगंज में रात भर पहरा देते रहे मोहल्लेवासी
मीरगंज। कस्बे में ड्रोन की उड़ान से दहशत का माहौल है। लगातार कई दिनों से लोग आशंका जता रहे हैं कि चोर ड्रोन के जरिये इलाके की रेकी कर रहे हैं। शनिवार रात कस्बे के मोहल्ला ललितपुरी और राजेंद्र नगर में ड्रोन देखे जाने को लेकर खलबली मची रही। लोगों ने पूरी रात जागकर अपने-अपने मोहल्लों की सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद उठाई। पहरा देने वालों में भगवान सिंह गंगवार, सतीश गंगवार आदि शामिल रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पास के जंगल में एक सीढ़ी भी मिली है, जो संभवतः चोरों द्वारा किसी मकान में चढ़ने के लिए लाई गई थी, लेकिन लोगों की सतर्कता के चलते आरोपी भाग निकले। संवाद
विज्ञापन


कई गांवों में ड्रोन दिखने से लोगों में दहशत
भमोरा। क्षेत्र के कई गांवों में ड्रोन देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है। देवचरा निवासी गौरव गुप्ता ने बताया कि शनिवार देर रात दूसरे घर में रह रहे भाई आलोक गुप्ता ने एक ड्रोन देखा। इस तरह अन्य कई लोगों ने भी ड्रोन देखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed