फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drivers of Rohilkhand depot clashed in Jaipur, both in custody

Bareilly News: रुहेलखंड डिपो के चालक जयपुर में भिड़े, दोनों हिरासत में

Mon, 30 Dec 2024 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Drivers of Rohilkhand depot clashed in Jaipur, both in custody
बरेली से बस लेकर रवाना होने के बाद ही दोनों में होने लगी थी तकरार
विज्ञापन

बरेली। रुहेलखंड डिपो के चालकों के बीच रविवार सुबह जयपुर में मारपीट हो गई। दोनों को सिविल लाइंस पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सूचना मिलने पर एआरएम अरुण कुमार वाजपेयी ने सिविल लाइंस पुलिस से मोबाइल कॉल पर बात की। दोनों चालकों को मुचलका पाबंद करने के बाद छोड़ा जाएगा।
एआरएम के मुताबिक, रहेलखंड डिपो की अजमेर जाने वाली बस पर शनिवार को सुशील कुमार और अशोक कुमार चालक थे। बरेली से सुशील कुमार बस लेकर रवाना हुआ था। रामगंगा पुल के पास उसने बेतरतीब बस चलाई तो सवारियों ने आपत्ति की। बस मथुरा पहुंची तो फिर से चालक सुशील ने बस को बेहिसाब दौड़ाया। इस पर बस में ही सुशील और अशोक के बीच कहासुनी और फिर मारपीट होने लगी। किसी यात्री ने वीडियो भी बना लिया। जयपुर तक बस सुशील लेकर गया और वहां से अशोक अजमेर तक बस ले गया।
विज्ञापन

रविवार तड़के यह बस अजमेर से बरेली के लिए चली। रास्ते में जयपुर के पास दोनों चालकों के बीच फिर से मारपीट हो गई। चालक बस को वहीं छोड़कर जयपुर के सिविल लाइंस थाने पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। बरेली से अधिकारियों ने कॉल की, तो दोनों को जयपुर पुलिस ने मुचलका पाबंद करके छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को अक्षम बताकर ड्यूटी से बचता रहा एक चालक
दोनों में से एक चालक खुद को श्रमिक समाज संघ का राष्ट्रीय स्तर का नेता बताता है। वह एक राजनीतिक दल का प्रचार भी करता है। पिछले वर्ष उस पर लोगों से वसूली का आरोप भी लग चुका है। उसने परिवहन निगम में शीर्ष स्तर के अधिकारियों को अपना करीबी बताकर कई लोगों से नौकरी के नाम पर ठगी कर ली थी। बाद में अधिकारियों ने सुलह-समझौता कराकर मामला निपटा दिया था। उसने खुद को अक्षम चालक घोषित करा लिया और कई साल ड्यूटी किए बिना ही वेतन लेता रहा।


चालकों के बीच जयपुर में मारपीट के बाद सिविल लाइंस पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। मेरी जयपुर के पुलिस अधिकारियाें से वार्ता हुई है। दोनों को मुचलका पाबंद करने के बाद छोड़ा जा रहा है। दोनों के बरेली आने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अरुण कुमार वाजपेयी, एआरएम रुहेलखंड डिपो
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed