फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Driver ran away with Rs 7.5 lakh of Delhi businessman

Bareilly News: दिल्ली के कारोबारी का साढ़े सात लाख रुपया लेकर भागा ड्राइवर

Fri, 13 Jun 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Driver ran away with Rs 7.5 lakh of Delhi businessman
बरेली। दिल्ली से बरेली आए कारोबारी चिराग छावड़ा का ड्राइवर अजय कुमार साहनी उनके साढ़े सात लाख रुपये व अन्य सामान लेकर भाग गया है। उन्होंने कोतवाली में ड्राइवर के खिलाफ चोरी व गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पटपरागंज एक्सटेंशन दिल्ली निवासी चिराग छावड़ा ने बताया कि उनको व्यवसाय के सिलसिले में दो या तीन माह में बरेली आना होता है। वह दस जून को दिल्ली के इंद्रानगर निवासी अपने ड्राइवर अजय कुमार साहनी के साथ बरेली आए थे। उनके पास करीब साढ़े सात लाख रुपये थे। इस रकम को कार में अजय के पास छोड़कर वह अपने दोस्त मयंक कपूर के साथ चले गए थे। शाम ढले जब वह कार छोड़ने के स्थान कमल सिनेमा के पास आए तो कार ही मिली। जब उन्होंने ड्राइवर को कॉल की तो अजय ने कहा कि रुपये उसके पास हैं, वह सुबह आ जाएगा। तब से वह लौटकर ही नहीं आया है। इंस्पेक्टर कोतवाली अमित पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed