फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drive to drive out touts: RTO

दलालों को खदेड़ने के लिए चलेगा अभियान: आरटीओ

Tue, 27 Jul 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Drive to drive out touts: RTO
कमल गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। परिवहन दफ्तर में जमे दलालों का दुष्चक्र तोड़ने के लिए परिवहन विभाग अभियान चलाएगा। नवनियुक्त संभागीय परिवहन अधिकारी कमल गुप्ता ने चार्ज संभालने के बाद अधीनस्थ अफसरों को दफ्तर के बाहर जमे रहने वाले दलालों को खदेड़ने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बातचीत में उन्होंने बताया विभाग में सभी सुविधाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं। ऑफिस के बाहर जमे रहने वाले दलालों को खदेड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया दफ्तर में दलालों का प्रवेश रोकने के लिए गेट पर सख्ती बढ़ाई गई है। बिल्डिंग बनने के बाद भी ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक चालू न होने के सवाल पर उन्होंने कहा इसके लिए मुख्यालय पर टेंडर प्रक्रिया चल रही है। फर्म तय होते ही ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक चालू करा दिया। विकास भवन के पीछे बनाए जा रहे ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में अगले महीने से ड्राइविंग टेस्ट शुरू कराने का लक्ष्य है। डग्गामारी रोकने के लिए भी अभियान चलाने के निर्देश पीटीओ को दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed