फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   drink

तो बरेली क्लब में 12 बोतल ही खपी !

Fri, 02 Jan 2015 01:16 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 02 Jan 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
drink
तमाम रसूख वाले साथ हैं तो भला बरेली क्लब की कार्यप्रणाली पर कौन सवाल उठाएगा। इसी हनक में संस्था संचालक टैक्स चोरी में कोई गुरेज नही करते हैं। नए साल की पूर्व संध्या पर मनाए गए जश्न के लिए क्लब परिसर में विशेष बार सजा। करीब दो हजार मेहमान थे। कई तरह की शराब और बीयर यहां उपलब्ध थी, आधी रात के बाद तक जाम छलके लेकिन आबकारी विभाग के रिकार्ड के मुताबिक यहां सिर्फ 12 बोतल शराब बिकी और वह भी सिर्फ दो ब्रांड की। इस पहेली का सच जानने के लिए जब क्लब के सचिव से सवाल किया गया तो उनका टका सा जवाब था, कितनी शराब पी गई इस बारे में डीएम से पूछें।
विज्ञापन

बरेली क्लब  का अपना बार है लेकिन बार हाल से बाहर मदिरा पान के लिए अस्थाई लाइसेंस लेने की जरूरत होती है। क्लब परिसर में नए वर्ष के आगमन का जश्न मनाने के लिए क्लब प्रबंधन ने आबकारी विभाग से सिर्फ छह बोतल ब्लेंडर प्राइड व्ह्स्किी और छह बोतल ब्लैक डॉग स्कॉच इस्तेमाल करने का अस्थाई लाइसेंस लिया। न्यू इयर के जश्न में दो हजार से ज्यादा मेहमान और सदस्य क्लब पहुंचे थे। क्लब ने ब्लेंडर प्राइड और ब्लैक डॉग ही नहीं रात भर टीचर्स, शिवाज रीगल, हंड्रेड पाइपर, रम समेत विभिन्न मदिरा ब्रांड परोसे। क्लब ने स्कॉच की कीमत दो सौ रुपये, व्हिस्की 80, रम 46 रुपये प्रति पैग और बीयर 160 रुपये रखी थी। यानी क्लब ने अवैध रूप से शराब बेच कर  टैक्स की चोरी कर ली। एक अनुमान के मुताबिक क्लब ने न्यू इयर जश्न में दो सौ से ज्यादा बोतलों की बिक्री की। लाइसेंस शर्तों के अनुसार 31 दिसंबर शाम सात से रात 12 बजे तक ही मदिरापान किया जाना था मगर अस्थाई बार रात दो बजे तक चली। यानी लाइसेंस का इस्तेमाल दो तिथियों में किया गया। आबकारी नियमों के अनुसार परमिट से तय समय के बाद शराब परोसना लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन है। इस संबंध में जब बरेली क्लब के सचिव से बात करने की कोशिश की गई तो उनका कहना था कि यहां सारा काम नियम से होता है। कोई शक हो तो डीएम से पूछ लें।
विज्ञापन


‘न्यू इयर जश्न मे तकरीबन दो हजार लोग क्लब पहुंचे, रात पौने दो बजे तक कार्यक्रम जारी रहा। क्लब ने सदस्य मेहमानों की आवभगत की। लोगों ने जश्न मनाकर नए साल का स्वागत किया, जाम छलकाए।’
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीएस राठौर, सचिव, बरेली क्लब

बरेली क्लब के नव वर्ष आयोजन में सरकारी राजस्व की हानि की बात आ रही है तो इस मामले में एडीएम स्तर के अधिकारी से जांच कराई जाएगी।
संजय कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed