फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drama Maleksha stood first, drama Seemant stood second.

Bareilly News: नाटक मलेक्ष पहले, ताे दूसरे पायदान पर रहा नाटक सीमांत

Wed, 08 Jan 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Drama Maleksha stood first, drama Seemant stood second.
पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ रंग महोत्सव का समापन
विज्ञापन


बरेली। रंगालय एकेडमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी की ओर से आयोजित रंग महोत्सव बरंगम 2025 में अखिल भारतीय नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय महोत्सव में फर्रुखाबाद के नक्श थिएटर के नाटक मलेक्ष ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। क्रियेटिका थिएटर हब गुजरात, के नाटक सीमांत ने दूसरा स्थान जबकि प्रथम पथ थिएटर गाजियाबाद, के नाटक पार्क ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के दौरान व्यक्तिगत श्रेणियों में भी कई प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। चरित्र अभिनेता श्रेणी में राज गौरव मिश्रा ने, तो चरित्र अभिनेत्री श्रेणी में संध्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। नीरज शुक्ला ने सहायक अभिनेता श्रेणी में प्रथम और आस्था ने सहायक अभिनेत्री के रूप में प्रथम पुरस्कार ग्रहण किया।
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब धीरज मौर्य और लक्ष्मी शंखधर ने अपने नाम किया। सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार के रूप में एकांशी दास को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण डॉ. विनोद पागरानी, पार्षद राजेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल और सुरेन्द्र रस्तोगी की ओर से किया गया। निर्णायक मंडल में ऋषि रंजन सिंह, संजीव शुक्ला, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे। महोत्सव में सचिन श्याम भारतीय, हरिओम, सुशील, मोहित, शालिनी गुप्ता, चंद्रशेखर, महेंद्रपाल राही आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed