{"_id":"57e6d5154f1c1b416da83530","slug":"dr-wasim-barelvi-25-million-given-to-the-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. वसीम बरेलवी ने जिला अस्पताल को दिए 25 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. वसीम बरेलवी ने जिला अस्पताल को दिए 25 लाख
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sun, 25 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम जनप्रतिनिधि जहां अपनी विधायक निधि निजी स्कूलों की बाउंड्रीवाल और फर्नीचर खरीद पर खर्च कर रहे हैं, वहीं सपा के नामित एमएलसी डा. वसीम बरेलवी ने अपनी विधायक निधि से 25 लाख रुपये महाराणा प्रताप संयुक्त जिला चिकित्सालय को बाल रोगियों और अन्य रोगियों के बेहतर इलाज के उपकरण खरीदने के लिए दिए हैं। उनकी निधि से बच्चों के इलाज के लिए जीवन रक्षक दवाएं भी खरीदी जाएंगी।
डा. वसीम बरेलवी की ओर से मुख्य विकास अधिकारी शिवसहाय अवस्थी को पत्र मिला है। इसमें एमएलसी निधि 2016-17 में मिले 25 लाख रुपये सीएमओ बरेली को देने की बात कही गई है। इस धनराशि को महाराणा प्रताप संयुक्त जिला चिकित्सालय में बाल रोगियों को बेहतर इलाज के लिए न्यूनेटल इनटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) वेंटीलेटर विद सी पेप, कार्डिक मॉनीटर और इलेक्ट्रिक क्वार्टरी पर खर्च किया जाएगा। जिला अस्पताल के बच्च वार्ड की एनआईसीयू में वेंटीलेटर की सुविधा नहीं है। इससे समय से पहले पैदा होने वाले कम वजन के बच्चों का इलाज नहीं हो पाता है। दिल के मरीजों की धड़कन को देखने के लिए कार्डिक मानीटर की सुविधा भी अस्पताल में नहीं है जिससे हृदय रोगियों को दिल का दौरा पड़ने परउनका स्टैट्स पता नहीं चल पाता है। विधायक निधि से ये उपकरण खरीदने से बच्चों और हृदय रोगियों के इलाज में आसानी होगी।