फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dr Brijeshwar Singh of Bareilly nominated for Padma Shri Awards

UP News: बरेली के डॉ. बृजेश्वर सिंह पद्म श्री सम्मान के लिए नामित, अब तक लिख चुके हैं 50 से अधिक नाटक

Sat, 02 Sep 2023 01:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Sep 2023 01:53 PM IST
सार

बरेली के जिलाधिकारी और उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ की ओर से डॉ. बृजेश्वर सिंह को पद्म श्री सम्मान के लिए नामित किया गया है। यह नामांकन थिएटर के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर समाज को बेहतर दिशा में ले जाने के प्रयासों के मद्देनजर किया गया है। 
 

विज्ञापन
Dr Brijeshwar Singh of Bareilly nominated for Padma Shri Awards
वरिष्ठ ट्रॉमा सर्जन, नाटककार और लेखक डॉ. बृजेश्वर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के वरिष्ठ ट्रॉमा सर्जन डॉ. बृजेश्वर सिंह को पद्म श्री सम्मान के लिए नामित किया गया है। यह नामांकन थिएटर के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर समाज को बेहतर दिशा में ले जाने के उनके प्रयासों के मद्देनजर किया गया है। खास बात यह है कि बरेली के जिलाधिकारी ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ की ओर से भी डॉ. बृजेश्वर सिंह को पद्म श्री सम्मान के लिए नामित किया गया है।

विज्ञापन


डॉ. बृजेश्वर सिंह 15 वर्षों से भी अधिक समय से थिएटर प्रोत्साहन में जुटे हैं। संरक्षक के रूप में रंग विनायक रंगमंडल का नेतृत्व करते हुए उन्होंने अब तक 50 से अधिक नाटक लिखे हैं। उन्होंने बरेली में विंडरमेयर थिएटर नाम से अंतरराष्ट्रीय स्तर के ब्लैक बॉक्स थिएटर की स्थापना की है। इसके अलावा वे बरेली में अब तक राष्ट्रीय स्तर के 13 थिएटर महोत्सव आयोजित करा चुके हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंबरेली में जन्मा एलियन जैसा बेबी: पैदा होते ही निकालने लगा अजीब आवाजें, शक्ल-सूरत देख डर गए परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 'पैलेडिन' और 'जिंदगी जरा सी है' जैसे कामयाब नाटक भी लिखे हैं। वे अब तक 500 से अधिक कलाकारों को निशुल्क थिएटर प्रशिक्षण दिला चुके हैं। प्रत्येक वर्ष बच्चों के लिए थिएटर वर्कशॉप भी आयोजित करते हैं। दिशा स्कूल के विशेष रूप से सक्षम छात्रों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए थिएटर को माध्यम बनाने का उनका प्रयोग भी विशेष रूप से सराहा गया है।

विंडरमेयर ग्रांट्स की शुरुआत की

संगीतमयी रामलीला का तीन घंटे लंबा थिएट्रिकल शो डॉ. बृजेश्वर सिंह के सर्वाधिक लोकप्रिय योगदानों में से एक है। गोस्वामी तुलसीदास की रामचरित मानस, पंडित राधेश्याम कथावाचक की रामलीला, सरदार यशवंत सिंह की आर्य संगीत रामायण, छम्मी राम ढोंडियाल द्वारा संकलित उत्तराखंड की रामलीलाओं तथा मनका रामायण के 108 श्लोकों से सुसज्जित विंडरमेयर की रामलीला का मंचन हर साल नवरात्रि में किया जाता है। हाल ही में डॉ. बृजेश्वर सिंह ने विंडरमेयर ग्रांट्स की शुरुआत की है, जिसके तहत युवा कलाकारों को नाटक बनाने के लिए एक लाख रुपये का अनुदान दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed