फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DPRO of Bareilly, Pilibhit went to see villages of Telangana

Bareilly News: तेलंगाना के गांव देखने गए बरेली, पीलीभीत के डीपीआरओ

Wed, 13 Sep 2023 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
DPRO of Bareilly, Pilibhit went to see villages of Telangana
बरेली। शहर की तरह चमक रहे तेलंगाना के गांव कान्हा और आईपोर को देखने के लिए बरेली के जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) धर्मेंद्र कुमार, पीलीभीत के डीपीआरओ सतीश कुमार व सुल्तानपुर के डीपीआरओ अभिषेक कुमार गए हैं। वह 15 सितंबर तक वहां रहेंगे। हैदराबाद स्थित तेलंगाना स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ रुरल डेवलपमेंट के ट्रेनिंग में देश के विभिन्न हिस्सों से पंचायत राज विभाग के अफसर पहुंचे हैं। ये अफसर इन गांवों की तरक्की का तरीका समझेंगे। लौटकर अपने जिले के गांवों का विकास कराएंगे।
विज्ञापन

आईपोर गांव में ग्राम प्रधान से लेकर कर्मचारी, अधिकारी, डाॅक्टर तक सभी महिलाएं हैं। इस गांव को एक करोड़ रुपये का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। वहीं, कान्हा कार्बन न्यूट्रल गांव है। हर घर में सोलर पैनल लगे हैं। डीजल-पेट्रोल का धुआं उगलने वाले वाहन न के बराबर हैं। महिलाओं व बच्चों के लिए अलग-अलग पार्क हैं। एक विलेज गार्डन भी है। वाटर रीचार्ज के लिए सबके यहां सिस्टम हैं। कान्हा की आमदनी 50 लाख रुपये और आईपोर की आमदनी 28 लाख रुपये सालाना है। प्रत्येक व्यक्त प्रति वर्ष छह पौधे लगाता है। कोई भी व्यक्ति ग्राम पंचायत से स्वीकृति लिए बगैर निर्माण नहीं कर सकता है। प्रत्येक गांव में बरात घर, अंत्येष्टि स्थल बने हैं। किसी भी गांव में अतिक्रमण नहीं है। ड्रिप पद्धति से सिंचाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed