{"_id":"60277c228ebc3ee8fd5e4c4a","slug":"double-decker-bus-fall-into-deep-gorge-25-passengers-seriously-injured-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: गहरी खाई में गिरी डबल डेकर बस, 25 यात्री गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: गहरी खाई में गिरी डबल डेकर बस, 25 यात्री गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
Sat, 13 Feb 2021 12:43 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:43 PM IST
विज्ञापन
बस खाई में गिरी (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में शुक्रवार देर रात एक डबल डेकर बस गहरी खाई में गिरकर पलट गई। हादसे में 25 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घने कोहरे का कारण यह हादसा हुआ। बस में कुल 80 यात्री सवार थे। हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे हुआ।
बरेली के सीबीगंज थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बस यात्रियों को लेकर शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही थी। यह घने कोहरे के कारण अटा-बीबियापुर गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई और करीब 20 फुट गहरी खाई में गिर गई।
हादसे के वक्त राजमार्ग से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस और 12 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।