फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Donald was stunned by Devendra's punch.

Bareilly News: देवेंद्र के पंच से डोनाल्ड हुए चित

Wed, 08 Jan 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Donald was stunned by Devendra's punch.
बरेली। आठवीं राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ मंगलवार को इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में किया गया। इसमें पहले दिन इंडियन आर्मी, सर्विसेज, भारतीय रेलवे के साथ-साथ 28 राज्यों के खिलाड़ी प्रतिभाग किया। 47 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान के देवेंद्र सोलंकी ने तेलंगाना के डोनाल्ड विंस्टन को 3-2 से हराया। सर्विसेज के जदुमणि सिंह ने मध्य प्रदेश के रुचिर श्रीवास को, भारतीय रेलवे के गोविंद साहनी ने जम्मू-कश्मीर के मोहम्मद आरिफ को 5-0 से, मेघालय के मारविन ने त्रिपुरा के सायन लोध को 5-0 से हराया।
विज्ञापन

50 से 55 किलोग्राम भार वर्ग में चंडीगढ़ के अजय कुमार ने तमिलनाडु के रामा कृष्णन को 5-0 से हराया। हिमाचल प्रदेश के बादल ने मिजोरम के ललहरुतलूॅगा को 5-0 से, अरुणाचल प्रदेश के हुरि जॉन ने मेघालय के सुनील लिंबू को 5-2 से, पंजाब के जयशनदीप सिंह ने आंध्र प्रदेश के जनेश्वरा राव को, जम्मू के प्रज्जवल ने तेलंगाना के बिलाल मोहम्मद को 5-0 से, मणिपुर के जैक्सन ने गोआ के एके रोशनजमीर को 5-0 अंक से मात दी। 55 से 60 किलोग्राम में गोआ के नितेश ने केरल के मोहम्मद आतिफ को 5-0 से हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर उमेश गौतम ने किया। इस दौरान आरएसओ जितेंद्र यादव, बरेली बॉक्सिंग संघ के सचिव आर्यन कुमार, अध्यक्ष परम केसरवानी, पवन अरोड़ा, स्टार कोच शैवर अली खान, नीरज मलिक , राजीव सिंह, रतन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed