फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   don't forget your right for ration, says varun gandhi in bareilly

‘आटा, तेल, चावल के चक्कर में अपने हक की आवाज उठाना मत भूल जाना’

Thu, 12 May 2022 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
don't forget your right for ration, says varun gandhi in bareilly
बहेड़ी। जनता के बीच अपनी बात रखते सांसद वरूण गांधी। - फोटो : BAHERI
बरेली। अपने संसदीय क्षेत्र बहेड़ी के दौरे पर आए पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने राईनवादा गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने लोगों को मुफ्त नमक-तेल और आटा-चावल दिया है, यह ठीक है लेकिन इसके चक्कर में हक की आवाज उठाना मत भूल जाना। उन्होंने कहा कि वह क्रांतिकारी नेता हैं और दूसरे नेताओं की तरह चमचागीरी नहीं करते।
विज्ञापन

वरुण ने कहा कि आज राजनीति कुछ नेताओं के लिए बिजनेस बन चुकी है। जीतने के बाद वे जनता के विकास की जगह अपने विकास में पूरी ताकत झोंक देते हैं। कहा, किसानों के मुद्दे पर उनके अलावा किसी नेता ने आवाज बुलंद नहीं की। आज देश में डेढ़ करोड़ पद खाली हैं, जिसका बजट भी पास होने के बाद खर्च हो गया, लेकिन बेरोजगारों को नौकरी नहीं दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गरीब किसान लोन लेने के लिए बैंकों के चक्कर काटता रहता है लेकिन बैंक उसे लोन नहीं देती। बड़े-बड़े उद्योगपतियों को मिनटों में लोन दे दिया जाता है। राष्ट्रीयकृत बैंक ग्रामीण इलाकों में सिर्फ नौ प्रतिशत लोगों को ही लोन देती हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि आज अगर चुप बैठ जाओगे तो आगे आपका जीवन बहुत कठिनाई से गुजरेगा। सड़क-खड़ंजे तो बनते रहते है और टूटते रहते है, लेकिन अगर आपकी आवाज राष्ट्रहित में नहीं उठी तो फिर आप जीवित नहीं मृत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- वरुण गांधी कभी झूठ नहीं बोलता, देश के असली मुद्दे उठाता है। लोगों के हितों की बात करता है। मैं हिंदू मुस्लिम की राजनीति नहीं करता। ब्लॉक दमखोदा के गांव बसंतनगर में वरुण गांधी ने कहा कि हमें दोबारा गुलामी नहीं चाहिए एक बार हमारे पूर्वजों ने इस देश को आजादी दिलाई है। वह नहीं चाहते कि देश फिर गुलामी की जंजीरों में बंधे। जनसभा के बाद वरुण गांधी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान एसडीएम पारुल तरार, तहसीलदार विनोद चौधरी, बीडीओ गरिमा सिंह आदि मौजूद रहे।

पुलिस की शिकायतों पर हुए आगबबूला
कार्यकर्ताओं से पुलिस विभाग की शिकायतें सुनकर वरुण गांधी आगबबूला हो गए। कहा- भ्रष्ट अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। भ्रष्ट अधिकारी उनके क्षेत्र से कहीं और तबादला करा लें वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि सरदार जैल सिंह, स्मिथ जौहरी, अतर सिंह राठौर, ढाकन लाल गंगवार, गुरविंदर सिंह, मंगल सेन, छेदालाल मौर्य, सेवाराम गंगवार, अर्पित कक्कड़, झाझन लाल आदि मौजूद रहे। उधर सकरस गांव के प्रधान और मुस्लिम समाज ने सांसद वरुण गांधी के काफिले को रोककर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed