{"_id":"67ba2d84b6c10a410300b43d","slug":"dog-show-today-in-ivri-dogs-of-different-species-will-be-seen-bareilly-news-c-4-lko1064-586095-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आईवीआरआई में डॉग शो आज, दिखेंगे विभिन्न प्रजाति के श्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आईवीआरआई में डॉग शो आज, दिखेंगे विभिन्न प्रजाति के श्वान
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड केनेल क्लब की ओर से रविवार को आईवीआरआई मैदान पर डॉग शो आयोजित होगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें विभिन्न प्रजाति के श्वान प्रतिभाग करेंगे। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे।
संचालन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार टंडन के मुताबिक डॉग शो का शुभारंभ सुबह दस बजे से होगा। कोषाध्यक्ष डॉ. अभय तिलक ने बताया कि शो में देश भर के करीब दो सौ प्रतिभागी अपने श्वानों के साथ शामिल होंगे।
यहां चीहुआ समेत ग्रेट डेन, सेंट बर्नाड, केन कारसो भी प्रदर्शन करेंगे। श्वानों की निगरानी का जिम्मा पालकों का होगा। बताया कि चेन्नई केनेल क्लब की ओर से डॉग शो की ऑनलाइन निगरानी होगी। समापन शाम चार बजे होगा। अमर उजाला ब्यूरो