{"_id":"dadb1bd06bad71461ec7ce5dd57b899c","slug":"dog-bite-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा कुत्तों ने अब दो महिलाओं को नोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा कुत्तों ने अब दो महिलाओं को नोचा
बरेली
Updated Wed, 25 Feb 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिंदारी अशोक गांव की रेश्मवती शाम करीब चार बजे खेत पर चारा काटने गई थी। अचानक आवारा कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने बमुश्किल उसे बचाया। नजर गंज गांव में भी हीराकली को कुत्ते ने काट दिया। वह घर के बाहर घूम रही थी। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। उधर, एसडीएम रामेश्वर नाथ तिवारी ने मंगलवार को परोही, नजरगंज, बांसनडांडी और पृथ्वीपुर गांव में वन विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने का दावा किया है। वन विभाग के डिप्टी रेंजर गोविंद राम ने स्वीकार किया कि जिन दो गांवों में महिलाओं पर हमला हुआ है वहां टीम नहीं जा पाई। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि एसडीएम का फोन आया था मगर अंधेरा होने के कारण टीम नहीं गई।
एडीएम के आदेश को हवा में उड़ाया
बहेड़ी। चौथे बच्चे की मौत के बाद एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने वन विभाग को आदेश दिया था कि नगर पालिका, टाउन एरिया और जिला पंचायत की टीमों को लेकर आवारा कुत्तों को जंगल में छोड़ा जाए। अभियान सिर्फ एक हफ्ते ही चल सका।
वन विभाग की टीम ने चार गांवों का दौरा किया है। मैंने प्रभारी डीएम को भी इसकी जानकारी दी है। बुधवार को जिला पंचायत की टीम आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए आएगी।
विज्ञापन
-रामेश्वर नाथ तिवारी, एसडीएम बहेड़ी।