{"_id":"6acaa907db31e1196a0f35fa","slug":"dog-attacks-innocent-brothers-returning-with-toffees-bareilly-news-c-4-1-bly1039-985841-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टॉफी लेकर लौट रहे मासूम भाइयों पर कुत्ते का हमला, चेहरा-होंठ नोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टॉफी लेकर लौट रहे मासूम भाइयों पर कुत्ते का हमला, चेहरा-होंठ नोचे
विज्ञापन
बहेड़ी। गांव अर्सियाबोझ में शनिवार दोपहर एक पालतू कुत्ते ने दो मासूम सगे भाइयों पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। पांच वर्षीय जैद और तीन वर्षीय असद दुकान से टॉफी लेकर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में कुत्ते ने उन पर हमला बोल दिया।
कुत्ते ने दोनों बच्चों के चेहरे, होंठ और हाथों पर गहरे जख्म कर दिए। बच्चों की चीख-पुकार सुन आसपास के ग्रामीण दौड़े और किसी तरह कुत्ते को भगाकर दोनों को उसके चंगुल से छुड़ाया। घायल बच्चों को परिजन अस्पताल ले गए। घटना से परिवार में दहशत है। बच्चों की मां साबिया ने थाने पहुंचकर तहरीर दी और कुत्ता पालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
-- -- -- -
कुत्ता पालने वाले स्वामी को उसको ऐसे खुला नहीं छोड़ना चाहिए। पुलिस इस मामले में जांच कर कार्रवाई करेगी।
- अरुण कुमार सिंह, सीओ, बहेड़ी