फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Do not say it like that, sir!

ऐसी हां से तो न  ही कह दें जनाब!

Sat, 22 Oct 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 22 Oct 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव कराने से बरेली कॉलेज ने तो साफ इंकार करके अपनी स्थिति पहले ही स्पष्ट कर दी थी, लेकिन रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन इसकी हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। हाल यह है कि न भी नहीं करेंगे और चुनाव कराएंगे भी नहीं। इस तरह से संशय की स्थिति खुद विश्वविद्यालय प्रशासन बनाए हुए है। मकसद साफ है कि छात्र नेता वक्त बीतने के साथ खुद ही शांत बैठ जाएं।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. मुशाहिद हुसैन जानते हैं कि छात्र संघ चुनाव कराने का नियम है और इसके लिए शासनादेश जारी भी हो चुका है, इसलिए इंकार नहीं किया जा सकता। वह लगातार कहते आ रहे हैं कि चुनाव कराने से हम इंकार नहीं कर रहे, लेकिन कब कराएंगे? सवाल को वह कभी छात्र संघ चुनाव अधिकारी बनने के लिए किसी के तैयार न होने और कभी जिला प्रशासन से चुनाव के लिए सहयोग न मिलने का तर्क देने लगते हैं। इसको छात्र नेता बहानेबाजी मानते हैं। समाजवादी छात्र सभा के नेता गजेंद्र पटेल कहते हैं कि टालमटोल की भी हद होती है। कुलपति चाहें तो किसी भी प्रोफेसर को चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी दे दें तो वह इंकार नहीं कर सकेगा, लेकिन वह चुनाव कराना ही नहीं चाहते। गजेंद्र का कहना है कि हम चुनाव के लिए आंदोलन की हद तक नहीं जाना चाहते।  
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने कई बार चुनाव के लिए कुलपति, प्रतिकुलपति और कुलसचिव का घेराव किया। विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन भी किया, लेकिन हर बार उनको यही आश्वासन दे दिया गया कि चुनाव अधिकारी बनने के लिए कई प्रोफेसर से बात हो रही है। सप्ताह भर का समय दे दीजिए। इसके बाद कह दिया गया कि कोई चुनाव अधिकारी बनने को तैयार नहीं है। अब पहले चुनाव करा चुके प्रोफेसर को पत्र लिखेंगे, लेकिन उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। जाहिर है कि अब तो लिंग्दोह आयोग की सिफारिशों के मुताबिक चुनाव के लिए तय समय सीमा भी बीच चुकी है। हालांकि चार साल पहले 2012 का चुनाव भी नवंबर में ही कराया गया था, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन के रुख से स्थिति साफ है और इसको सब समझ रहे हैं। उनकी हां में भी न ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम तो चुनाव कराने को तैयार हैं, लेकिन कोई चुनाव अधिकारी ही बनने को तैयार नहीं। कोशिश जारी है। इससे ज्यादा इस बारे में कुछ नहीं कहूंगा।
-प्रो. मुशाहिद हुसैन, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed