फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Do not go out of my door three days red

तीन दिन लाल फाटक की ओर न जाएं

Tue, 18 Oct 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 18 Oct 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को लालफाटक जाने से बचें। ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते तीन दिन तक लाल फाटक बंद रहेगा। इधर से गुजरने वाले राहगीरों को खासी दिक्कत होगी। तीन दिन यहां के लिए ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन

लाल फाटक पर ओवरहालिंग व सड़क निर्माण का कार्य किया जाएगा। इससे मंगलवार सुबह आठ बजे से लालफाटक बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए ब्लाक तो नहीं लिया गया है, लेकिन इधर से गुजरने वाली सभी ट्रेनों को कासन देकर निकाला जाएगा। सीपीडब्ल्यूआई विनय कुमार ने बताया कि ट्रैफिक कंट्रोल में सहयोग के लिए सूचना डीएम, एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक और रोडवेज अधिकारियों को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन


इन गांवों के लोगों को होगी दिक्कत
कांधरपुर, बभिया, क्यारा, इचौरिया समेत करीब एक दर्जन गांवों के लोगों का मुख्य रास्ता लाल फाटक होकर है। लाल फाटक बंद होने से इन ग्रामीणों को खासी दिक्कत होगी। इन गांवों के लोग चनेहटी रेलवे फाटक से चनेहटा और कैंट होकर आ जा सकते हैं। मगर इधर से दुपहिया, तीन पहिया और हल्के वाहन ही निकल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज बसें चौपुला होकर चलेेंगी
बदायूं आने जाने वाली रोडवेज बसें चौपुला चौराहा, चौपुला ओवरब्रिज करगैना और रामगंगा होकर चलेंगी। इसी रास्ते से दुपहिया, तीन पहिया और हल्के वाहन चलेंगे। लाल फाटक होकर कोई वाहन नहीं जा सकेगा।

फरीदपुर, बुखारा होकर चलेंगे भारी वाहन
बदायूं आने जाने वाले भारी वाहन (ट्रक, डीसीएम, टैंकर आदि) रामगंगा से बुखारा रोड और फरीदपुर होकर आ जा सकेंगे। सैटेलाइट से चौकी चौराहा होकर लाल फाटक की ओर एक भी भारी वाहन नहीं जा सकेगा।


ट्रैफिक कंट्रोल के लिए चौपुला, रामगंगा, बुखारा और लाल फाटक पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रहेगी, जो ट्रैफिक डायवर्जन के हिसाब से वाहनों को निकालेंगे- ओपी यादव, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed