फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DM displeased with slow progress of Janani Suraksha Yojana.

Bareilly News: जननी सुरक्षा योजना की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

Sat, 15 Aug 2026 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 15 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
DM displeased with slow progress of Janani Suraksha Yojana.
बरेली। विकास विभाग की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में योजनाओं की प्रगति सुधारने को लेकर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में जननी सुरक्षा योजना की प्रगति संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से नाराजगी जताई। डीएम ने पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समय से दिलाने और प्रगति में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में जिलाधिकारी ने जर्जर विद्यालय भवनों की सुरक्षा को भी गंभीरता से लिया। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि ऐसे विद्यालयों में स्पष्ट रूप से साइनेज बोर्ड लगाए जाएं। सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक कार्रवाई भी सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा में जिला समाज कल्याण अधिकारी को शासन से निर्धारित लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति योजना की प्रगति सुधारने के लिए सभी प्रधानाचार्यों के साथ बैठक करने को कहा। वहीं, किसानों को खाद की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए। विभिन्न विभागों के अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने और पूर्ण होने के बाद संबंधित विभागों को हैंडओवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं की प्रगति की लगातार निगरानी की जाए और कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed