फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DM arrived to test the preparations for the Chief Secretary's visit

Bareilly News: मुख्य सचिव के दौरे की तैयारियों को परखने पहुंचने पहुंचे डीएम

Sat, 15 Jul 2023 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 15 Jul 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
DM arrived to test the preparations for the Chief Secretary's visit
कुआंडांडा। मुख्य सचिव के दौरे से पहले शुक्रवार को डीएम कुआंडांडा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत ककरा खुर्द में विकसित की गई झील का निरीक्षण करने पहुंचे। झील के लिए जाने वाले चकमार्ग पर उन्होंने खडंजा डालने के निर्देश दिए। चकमार्ग पर कब्जा कर एक ग्रामीण ने वहां बोरिंग करा लिया था। इसे तत्काल हटाने को कहा।
विज्ञापन

ककरा खुर्द में मनरेगा की ओर 184 बीघा जमीन पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत से झील विकसित की गई है। जिले के दौरे पर आ रहे मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र इस झील का निरीक्षण करने के लिए आ सकते हैं। दौरे की तैयारियां परखने के लिए शुक्रवार को डीएम शिवाकांत द्विवेदी गांव पहुंचे। बीते दिनों हुई बारिश की वजह से चक मार्ग पर फिसलन थी। वहीं, गांव तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर भी कीचड़ फैला हुआ था। जिला अधिकारी ने निर्देश दिए कि मुख्य सचिव के दौरे से पहले सारी व्यवस्थाएं पूरी हो जानी चाहिए। डीएम के लौटने के बाद खड़ंजा निर्माण शुरू करा दिया गया। मुख्य मार्ग पर फैले कीचड़ को भी साफ कराया गया। डीडीओ अरुण कुमार, डीसी एलआरएम बलबंत सिंह, एसडीएम निधि डोडवाल, तहसीलदार विनोद चौधरी, खंड विकास अधिकारी विजय शंकर मणी ग्राम प्रधान सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
भरे जाने वाले सड़क के गड्ढे
आंवला। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के लीलौर झील का निरीक्षण करने का कार्यक्रम है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को डीएम ने झील का निरीक्षण भी किया था। वह नगर पालिका कार्यालय भी जा सकते हैं। शुक्रवार को मोहल्ला किला-तहसील मार्ग पर गड्ढे भरवाने के साथ कार्यालय में रंग-रोगन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed