{"_id":"66945a77c0156d3a7401bd04","slug":"dj-was-removed-from-mehndi-procession-event-was-held-after-hours-nawabganj-news-c-181-1-sbly1012-101472-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मेहंदी के जुलूस में डीजे उतरवाए, घंटों बाद हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मेहंदी के जुलूस में डीजे उतरवाए, घंटों बाद हुआ आयोजन
Mon, 15 Jul 2024 04:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
डीजे उतराने वाने के बाद जुलूस निकालते अकीदत मंद
रिठौरा। थाना क्षेत्र में निकाले जा रहे मेहंदी के जुलूस से पुलिस ने डीजे उतरवा दिए। इससे गुस्साए लोगों ने ताजिया उठाने से मना कर दिया। चेयरमैन प्रतिनिधि के समझाने के बाद जुलूस निकाला गया।
थाना हाफिजगंज के कस्बा रिठौरा में रविवार को मेहंदी का जुलूस निकालने की तैयारियां चल रही थीं। गाड़ियों पर डीजे बांधे जा चुके थे। इसी दौरान किसी ने पुलिस के आलाधिकारियों को ट्वीट कर बगैर इजाजत डीजे बजाने की शिकायत कर दी। टीम के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी जगत सिंह ने आयोजकों से अनुमति पत्र दिखाने के लिए कहा। नहीं दिखा पाने पर गाड़ी से डीजे उतरवा दिए। इससे ताजियेदारों ने ताजिया उठाने से मना कर दिया। चेयरमैन प्रतिनिधि अमित आदि ने उनको समझाकर जुलूस शुरू करवाया।
ताजियेदार कबीर अहमद के घर से जुलूस शुरू हुआ। वहीं, मोहल्ला जाटवपुरा में पूर्व सभासद रक्षपाल सागर की गली में आपत्ति होने पर ताजिये नहीं गए। कई थानों की पुलिस की मौजूदगी में निर्धारित रास्ते से जुलूस निकाला गया। इस दौरान पूर्व सभासद रहीस अहमद अंसारी, मंजूर अहमद, इल्यास अंसारी, निजामुद्दीन अंसारी आदि लोग मौजूद रहे। वहीं, भंडसर, बंजरिया, सावरखेड़ा, मुड़िया अहमदनगर, लभेड़ा उर्फ बुलंद नगर आदि स्थानों पर भी मेहंदी का जुलूस निकाला गया। थानाध्यक्ष जगत सिंह ने बताया कि यह परंपरागत पर्व है। नई परंपरा नहीं डाली सकती है।