फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dj murder on birthday party

दोस्त की बर्थडे पार्टी में आए डीजे ऑपरेटर की सिर कुचलकर हत्या

Wed, 13 Jul 2022 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 03:00 AM IST
विज्ञापन
dj murder on birthday party
बरेली। संजयनगर में दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने आए इज्जतनगर के गांव कुम्हरा में रहने वाले 20 वर्षीय हनी सिंह उर्फ दीपक की किसी भारी चीज से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह होली चौराहे के पास उसका शव पड़ा मिला। परिवार ने हनी के अज्ञात दोस्तों पर ही हत्या का शक जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पिता नन्हें लाल के मुताबिक हनी डीजे ऑपरेटर था। करीब दस साल संजयनगर में होली चौराहे पर किराये के मकान में रहने के बाद उनका परिवार दिवाली बाद गांव में रहने चला आया था। शनिवार को हनी संजयनगर जाने की बात कहकर घर से निकला था। रविवार को भी घर नहीं लौटा। सोमवार रात उसने भाई करन को फोन करके बताया कि वह दुर्गानगर में अपने दोस्त छोटू की बर्थडे पार्टी में जा रहा है।
विज्ञापन

नन्हेलाल के मुताबित बर्थडे पार्टी में हनी का अपने दोस्त शिवम के साथ विवाद हुआ लेकिन उनमें समझौता भी हो गया। मंगलवार सुबह संजयनगर में होली चौराहे के पास सड़क किनारे हनी का शव मिला। उसके सिर पर पीछे की ओर और माथे पर भारी चीज मारने के निशान थे। चेहरे पर भी चोटें लगी हुई थीं। लोगों ने बताया कि रात 12 बजे तक हनी संजयनगर में होली चौक के आसपास घूमता रहा था। इसके बाद मंगलवार सुबह उसका शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को छानबीन के दौरान घटनास्थल पर एक झाड़ू और कन्नी भी मिली, दोनों पर खून लगा हुआ था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या के बाद झाडू़ और कन्नी से खून साफ करने की कोशिश की गई। पोस्टमार्टम में उसके सिर पर भारी वस्तु से प्रहार और अत्यधिक खून बहने से हनी की मौत होने की पुष्टि हुई है।

शक के दायरे में दोस्त, पुलिस कर रही है सीसीटीवी फुटेज की जांच
पुलिस के मुताबिक बारादरी क्षेत्र में ही हनी की बहन प्रीति रहती हैं। बर्थडे पार्टी में जाने से पहले वह बहन के घर पहुंचा था जहां उसके मौजूद न होने पर सास का हालचाल लेकर पार्टी में चला गया। पार्टी में उसका शिवम से झगड़ा हुआ। विवाद बढ़ा तो दूसरे लोगों ने समझौता करा दिया। इसके बाद हनी वहां से चला गया। परिवार वालों को शक है कि दोस्तों ने उसकी हत्या की है लेकिन उन्होंने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक ने बताया कि हनी के परिवार वालों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। हालांकि अब तक किसी कैमरे में पुलिस को कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed