फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   waiting list crossed 200 in long distance train reservation

Train Ticket: दीवाली अभी दूर है... फिर भी लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग 200 के पार

Mon, 21 Aug 2023 08:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 21 Aug 2023 08:06 AM IST
सार

त्योहार के सीजन में ट्रेनों में कंफर्म सीट के लिए मारामारी रहती है, लेकिन इस बार दीवाली से ढाई महीने पहले ही ट्रेनों में बुकिंग फुल हो गई है। लंबी दूरी की ट्रेनों में 15 नवंबर तक अभी से वेटिंग आने लगी है।

विज्ञापन
waiting list crossed 200 in long distance train reservation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीवाली (12 नवंबर) अभी दूर है, लेकिन अभी से लोग टिकट बुक कराने लगे हैं। लंबी दूरी की कई प्रमुख ट्रेनों में सीटें अभी से फुल होने लगी हैं। योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, अयोध्या एक्सप्रेस, हिमगिरि और जम्मूतवी एक्सप्रेस में पांच से 15 नवंबर तक अभी से वेटिंग आने लगी है।

विज्ञापन


त्योहार के सीजन में ट्रेनों में कंफर्म सीट के लिए मारामारी रहती है। बरेली से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों की संख्या सीमित है। सामान्य दिनों में बरेली जंक्शन से रोजाना औसतन 35 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। त्योहारों के सीजन में यह संख्या दोगुनी हो जाती है। 

विज्ञापन

ट्रेनों में कंफर्म टिकट मुश्किल 

चंडीगढ़, जालंधर, बठिंडा, दिल्ली, जम्मू की ओर से आने और बरेली होते हुए पूर्वांचल व बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में त्योहारों के सीजन में ज्यादा भीड़ रहती है। कंफर्म टिकट के लिए लोग दीवाली से तीन महीने पहले ही बुकिंग करा रहे हैं। कई ट्रेनों में अभी से कंफर्म टिकट मुश्किल हो गए हैं। कई ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी में वेटिंग 200 के पार पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

13010 योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में 11 नवंबर को 207 वेटिंग है। 13020 बाघ एक्सप्रेस में 130 और 12370 कुंभ एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में वेटिंग 208 तक पहुंच गई है। दीवाली के आसपास अन्य प्रमुख ट्रेनों में यही स्थिति है। जाहिर है कि दीवाली पर लंबी दूरी की ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल होगा। तत्काल में टिकट लेकर लोगों को जेब ढीली करनी पड़ेगी।

प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति

  • 13020 बाघ एक्सप्रेस में नौ नंबर को स्लीपर श्रेणी में 71, एसी थ्री में 27, एसी टू में 13 वेटिंग।
  • 13010 योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस में नौ नवंबर को स्लीपर श्रेणी में 138, एसी थ्री में 78, एसी टू में 18 वेटिंग।
  • 12328 दून-हावड़ा एक्सप्रेस में नौ नवंबर को स्लीपर श्रेणी में 195, एसी थ्री में 99, एसी टू में 34 वेटिंग।
  • 13125 कोलकाता एक्सप्रेस में नौ नवंबर को स्लीपर श्रेणी में 15, एसी थ्री में पांच, एसी टू में दो वेटिंग।
  • 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल में नौ नवंबर को स्लीपर श्रेणी में 15, एसी थ्री में पांच, एसी टू में तीन वेटिंग।
  • 12358 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में नौ नवंबर को स्लीपर श्रेणी में 45, एसी थ्री में 15, एसी टू में आठ वेटिंग।
  • 12372 हावड़ा सुपरफास्ट में नौ नवंबर को स्लीपर श्रेणी में 18, एसी थ्री में पांच, एसी टू में चार वेटिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed