फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Division of work among engineers, new system from 15 in Electricity Corporation

Bareilly News: अभियंताओं को काम का बंटवारा, बिजली निगम में 15 से नई व्यवस्था

Thu, 12 Dec 2024 01:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:26 PM IST
विज्ञापन
Division of work among engineers, new system from 15 in Electricity Corporation
पांच सेक्शन में बांटा गया काम, रामपुर गार्डन में बनाई जाएगी हेल्प डेस्क
विज्ञापन

बरेली। शहर में बिजली आपूर्ति की स्थिति में सुधार के लिए नई व्यवस्था अब 15 दिसंबर से लागू होगी। बुधवार को मुख्य अभियंता रणविजय सिंह ने अभियंताओं को काम का बंटवारा कर दिया। शहर के चार खंडों को समायोजित कर पांच सेक्शन में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्शन का काम एक अधिशासी अभियंता के जिम्मे रहेगा। रामपुर गार्डन में हेल्प डेस्क का शुभारंभ भी 15 दिसंबर को हो जाएगा। पहले यह व्यवस्था 15 नवंबर से लागू होनी थी।
शहर में अब तक चार बिजली वितरण खंडों में चार अधिशासी अभियंता, एक अधीक्षण अभियंता और एक मुख्य अभियंता की तैनाती है। बिजली कनेक्शन जारी करने से लेकर कनेक्शन काटने, राजस्व वसूली, एचटी व एलटी लाइनों की मरम्मत समेत सभी काम एक ही एक ही अधिशासी अभियंता के जिम्मे है। ऐसे में तमाम काम समय से नहीं हो पाते।
विज्ञापन

नई व्यवस्था लागू होने के बाद अभियंताओं से काम का दबाव कम होगा। हर सेक्शन में उस सेक्शन के तहत आने वाले कार्यों में पारंगत स्टाफ को जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में काम समय से पूरे होंगे और उपभोक्ताओं को बिजली उपकेंद्र के चक्कर नहीं लगाने होंगे। एक अभियंता एक ही प्रकार के काम देखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
इस तरह बांटे गए काम
अधिशासी अभियंता प्रथम खंड महावीर सिंह अब शहर के चारों खंडों और 24 बिजली उपकेंद्रों के तहत आने वाली सभी 33 केवी की लाइनों की मरम्मत, रख-रखाव के काम देखेंगे। अधिशासी अभियंता द्वितीय खंड सतेंद्र चौहान को 10 किलोवाट से ज्यादा भार के कनेक्शनों की बिलिंग के अलावा राजस्व संबंधी काम दिए गए हैं। तृतीय खंड के एक्सईएन सुरेंद्र गौतम 11 केवी की लाइनों के रख-रखाव और मरम्मत का काम देखेंगे। अधिशासी अभियंता चतुर्थ खंड गौरव शुक्ला को वाणिज्य संबंधी सभी कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अधीक्षण अभियंता विपुल कुमार जैन को मानव संसाधन, हेल्प डेस्क और आईजीआरएस संबंधी कार्यों का जिम्मा दिया गया है। द्वितीय और चतुर्थ खंड के पास ही लाइन लॉस, चोरी रोकने, कनेक्शन काटने, नए कनेक्शन की जिम्मेदारी भी रहेगी।
------
फिलहाल ओटीएस और बिजनेस प्लान के अतिरिक्त काम भी
अधीक्षण अभियंता समेत चारों अधिशासी अभियंताओं पर फिलहाल ओटीएस और बिजनेस प्लान के अतिरिक्त काम भी रहेंगे। बिजनेस प्लान 2023-24 और 2024-25 के कार्य का अतिरिक्त चार्ज चारों अधिशासी अभियंता पहले की तरह ही देखते रहेंगे। मार्च से पहले इसमें भी बदलाव कर दिया जाएगा।


--------
नई व्यवस्था 15 दिसंबर से लागू कर दी जाएगी। अधीक्षण अभियंता समेत अधिशासी अभियंताओं को कार्यों का बंटवारा कर दिया गया है। आने वाले दिनों में काफी सुधार देखने को मिलेगा।- रणविजय सिंह, नोडल अधिकारी
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed