{"_id":"69a4792c69cf1233ec096869","slug":"diversion-will-be-implemented-for-two-days-in-bareilly-on-holi-2026-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Traffic Diversion: होली पर बरेली में दो दिन लागू रहेगा डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Traffic Diversion: होली पर बरेली में दो दिन लागू रहेगा डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
Mon, 02 Mar 2026 08:29 AM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 02 Mar 2026 08:29 AM IST
सार
बरेली में होली के अवसर पर दो दिन ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को एडवाइजरी जारी कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली के मद्देनजर बरेली शहर में बुधवार सुबह 10 से बृहस्पतिवार रात 11 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रविवार को ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन एडवाइजरी जारी कर दी।
एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि डायवर्जन के दौरान भारी वाहन अंदर न आ सकें इसके लिए शहर के सभी एंट्री प्वाइंट पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। डायवर्जन के दौरान एंबुलेंस व आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति होगी।
इन जगहों से भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित
परसाखेड़ा रोड नंबर, बिलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, रजऊ परसपुर तिराहा से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। रामगंगा तिराहा और बुखारा मोड़ से भी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।

इस तरह पास किए जाएंगे वाहन
- दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत की तरफ से आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें जिनको बदायूं की ओर जाना है, वह झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास, नवदिया झादा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा, भमोरा होते हुए जा सकेंगे।
- दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें जिनको लखनऊ जाना है, वह बड़ा बाइपास से झुमका, बिलवा, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होकर जा सकेगें।
- लखनऊ की ओर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, रजऊ परसपुर तिराहा होते हुए बड़ा बाइपास से जा सकेगें।
- बदायूं की ओर से आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है वह भमोरा से देवचरा चौराहा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी से रजऊ परसपुर तिराहा से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेगें। जिन वाहनों को दिल्ली की ओर जाना है वह बड़ा बाइपास होते हुए जा सकेंगे।
- बदायूं व लखनऊ की ओर से आने वाली रोडवेज बसें रजऊ परसपुर तिराहा से सेटेलाइट बस अड्डा आ सकेंगी।
- दिल्ली की ओर से आने वाली रोडवेज बसें मिनी बाइपास से इज्जतनगर, डेलापीर, सौ फुटा पूर्वी से सेटेलाइट तक आ-जा सकेंगी।