{"_id":"676cad492edaebf43f0579df","slug":"district-is-backward-in-ots-chairman-told-engineers-to-improve-bareilly-news-c-4-lko1064-548602-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ओटीएस में पिछड़ा जिला, चेयरमैन अभियंताओं से बोले-सुधार करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ओटीएस में पिछड़ा जिला, चेयरमैन अभियंताओं से बोले-सुधार करो
Thu, 26 Dec 2024 10:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:36 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बिजली निगम के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में बिजली निगम के अभियंताओं के साथ बैठक कर ओटीएस, बिजनेस प्लान, पुनर्गठन की समीक्षा की। देहात क्षेत्र में ओटीएस में खराब स्थिति पर नाराजगी जताई। अभियंताओं से पूछा कि आप लोग क्या कर रहे हैं। सुधार के निर्देश और कार्रवाई की चेतावनी दी।
बिजली निगम के चेयरमैन बुधवार सुबह 11 बजे बरेली पहुंचे। यहां अपने एक परिचित के घर पर कुछ समय रहने के बाद वह दोपहर 2:30 बजे कलक्ट्रेट सभागार पहुंचे। 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चल रहे पहले चरण की समीक्षा के दौरान अब तक जिलेभर में पंजीकरण और प्राप्त राजस्व की जानकारी ली। यह संतोषजनक नहीं पाई गई। बिजनेस प्लान के काम समय से पूरे न होने को लेकर भी नाराजगी जताई। 15 दिसंबर से लागू शहरी वितरण खंडों के पुनर्गठन के बारे में अभियंताओं से जाना तो पता लगा कि कागजों में ही काम हो रहा है। अब तक पुनर्गठन योजना प्रभावी नहीं हो सकी है। इस पर चेयरमैन ने नाराजगी जताई।
एक अभियंता के बीआरएस को लेकर ली चुटकी
चेयरमैन ने एक अभियंता के बीआरएस को लेकर भी चुटकी ली। अभियंता ने बीआरएस मांगा है। इसका समय फरवरी अंत तक है। चेयरमैन ने कहा कि अगर आप ठीक से काम नहीं करेंगे तो बीआरएस भी नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि पुनर्गठन योजना के तहत सुधार भी दिखने चाहिए। काम कागजों में नहीं होने चाहिए।