फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   District Hospital: Doctor kept running mother-in-law for two hours

जिला अस्पताल: सास-बहू को दो घंटे तक दौड़ाती रही डॉक्टर

Fri, 28 Feb 2020 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
District Hospital: Doctor kept running mother-in-law for two hours
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला, बरेली

बाद में पुरुष अस्पताल में पहुंची तो डॉक्टर ने कराया अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
बरेली। श्यामगंज क्षेत्र की सास-बहू शुक्रवार को महिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची। पर्चा बनने के बाद भी करीब दो घंटे तक डॉक्टर उन्हें ऊपर नीचे दौड़ाते रहे, लेकिन इलाज नहीं किया। दोनों पेट दर्द और ब्लीडिंग की समस्या से पीड़ित थी। इसके बाद उन्हें पुरुष अस्पताल भेज दिया। यहां डॉक्टर ने उनका अल्ट्रासाउंड कराया और दवा लिख दी।

दोनों महिलाओं ने बताया कि वह सुबह दस बजे अस्पताल पहुंची थी। महिला अस्पताल में डॉक्टर पहले उन्हें ऊपर नीचे दौड़ाती रहीं फिर दो घंटे बाद कह दिया- यहां उनका इलाज नहीं हो पाएगा। डॉक्टर नहीं हैं, पुरुष अस्पताल में जाएं। दोनाें ने बताया कि वह तेज पेट दर्द से पीड़ित है और उन्हें एक महीने से ब्लीडिंग हो रही है। इससे कमजोरी और चक्कर भी आ रहे हैं। पुरुष अस्पताल में उन्हाेंने दूसरा पर्चा बनवाया और डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने कहा कि इसका इलाज यहां नहीं है। महिला अस्पताल में जाओ। महिलाओं के अधिक कहने पर डॉक्टर ने दोनों का अल्ट्रासाउंड कराया। फिजीशियन डॉ. वागीश वैश्य ने बताया कि दोनों महिलाएं आईं थी, उन्हाेंने उन्हें महिला अस्पताल में जाने को कहा लेकिन दोनाें ने बताया कि वहीं से आईं है जाने को तैयार नहीं थी तो अल्ट्रासाउंड कराकर दवा लिखी है। सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वह पता कराएंगी यदि किसी ने मरीजों का इलाज नहीं किया है तो वह कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed