फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   district coordinator sacked for taking online bribe in bareilly

खबर का असर: बरेली में ऑनलाइन घूस लेने वाले डीपीओ ऑफिस के जिला समन्वयक की सेवा समाप्त, डीएम ने की कार्रवाई

Mon, 07 Jul 2025 10:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Jul 2025 10:25 PM IST
सार

डीएम ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के जिला समन्वयक पर बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार के मामले में उसकी सेवा समाप्त कर दी गई हैं। जांच में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर भर्ती के लिए उसने ऑनलाइन रिश्वत ली थी। 

विज्ञापन
district coordinator sacked for taking online bribe in bareilly
डीएम अविनाश सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में डीएम ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में तैनात जिला समन्वयक धर्मपाल सिंह की सेवा समाप्त कर दी है। वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती में हुए भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी था, जो जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) कार्यालय में अपनी सेवाएं दे रहा था।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार के इस मामले का खुलासा अमर उजाला ने पांच जुलाई के अंक में जिला समन्वयक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चयन में ली ऑनलाइन घूस के शीर्षक से खबर छापकर किया था। जिसका संज्ञान लेकर डीएम अविनाश सिंह ने कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती में हुए भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी जिला समन्वयक धर्मपाल सिंह की जांच में एसएसपी ने कराई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: शिकार के लिए घर में घुसा तेंदुआ... पालतू कुत्ते ने किया सामना, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें धर्मपाल के विरुद्ध 19 हजार रुपये ऑनलाइन लेने की हुई थी। इसके बाद उन्होंने (डीएम) प्रकरण की जांच उपायुक्त स्वतः रोजगार से कराई। इनकी जांच में भी जिला समन्वयक धर्मपाल दोषी पाया गया है। डीएम ने बताया कि धर्मपाल सिंह पोषण अभियान के तहत आउटसोर्सिंग के माध्यम से जिला समन्वयक के पद पर तैनात था। उस पर बाल विकास परियोजनाओं से प्राप्त सूचनाओं को संकलित कर विभागीय पोर्टल को अपडेट करने की जिम्मेदारी थी।

जांच में दोषी पाया गया जिला समन्वयक 
डीएम ने जानकारी दी है कि जांच में धर्मपाल सिंह ने अपने बयान में बताया कि मढ़ीनाथ निवासी विभा रानी पत्नी सचिन ने उधार के रुप में 19 हजार रुपये ऑनलाइन दिए थे। उधार की धनराशि समय से वापस न करने पर विभा रानी ने उसकी शिकायत एसएसपी से कर दी थी। इस प्रकार उसने रुपये लेने, डीपीओ की तरफ से उसकी कार्यप्रणाली संदिग्ध पाए जाने जैसे गंभीर आरोप के तहत जिला समन्वयक धर्मपाल सिंह को दोषी मानकर उसके विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed